
Also Read
जब से कोरोनावायरस आया है, उसके बाद कई नए वायरस आकर हजारों लोगों की मौत का कारण बन चुके हैं। हाल ही में कांगो में एक बेहद खतरनाक वायरस बहुत तेजी से फैल रहा हैं। वायरस का नाम अभी तक अज्ञात हैं और इसे रहस्मयी प्रकोप (Mysterious outbreak in Congo) कहा जा रहा है। डॉक्टर्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार उत्तर-पश्चिमी कांगो में एक अज्ञात बीमारी से 1 घंटे के अंदर लगभग 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जो बेहद चिंका का विषय है। बिकोरो अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सर्ज नगालेबेटो (Serge Ngalebato, medical director of Bikoro Hospital) कहते हैं कि अभी तक जो मामले सामने आए हैं उनसे पता चलता है कि लक्षणों की शुरुआत होने और मौत के बीच में केवल 48 घंटे का अंतर देखा गया है।
इस बीमारी का प्रकोप 21 जनवरी से शुरु हुआ है और अभी तक 53 मौतों सहित 419 मामले दर्ज किए गए हैं। डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका ऑफिस के अनुसार, बोलोको शहर में पहला प्रकोप तब शुरू हुआ जब तीन बच्चों ने चमगादड़ खा लिया और रक्तस्रावी बुखार के लक्षणों के बाद 48 घंटों के भीतर उनकी मृत्यु हो गई।
बताते चलें कि जिस जगहों पर इंसानों द्वारा जानवरों को काफी चाव से खाया जाता है वहां जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों के बारे में लंबे समय से चिंताएं जाहिर की जा रही हैं। डब्ल्यूएचओ ने 2022 में कहा भी था कि पिछले दशक में अफ्रीका में ऐसे प्रकोपों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।