Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चों में रहस्यमयी ढंग से बढ़ा हेपेटाइटिस, तेजी से शिकार हो रहे हैं अमेरिका समेत कई देशों के बच्चे

Mysterious increase in hepatitis: अमेरिका और यूके में कई बच्चों में लिवर में सूजन और हेपेटाइटिस के मामले इतने तेजी से बढ़े हैं। यहां इसे कोविड से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

बच्चों में रहस्यमयी ढंग से बढ़ा हेपेटाइटिस, तेजी से शिकार हो रहे हैं अमेरिका समेत कई देशों के बच्चे

Written by Pallavi Kumari |Updated : April 20, 2022 9:26 AM IST

दुनिया भर में जहां लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं वहीं, बच्चों में इस महामारी के खतरे को लेकर खासतौर पर चिंता जताई जा रही है। लेकिन इसी बीच बच्चों की सेहत से जुड़ी एक चिंताजनक खबर आ रही है। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूएस सीडीसी (US CDC) की मानें तो, बच्चों में अचानक से लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं। स्थिति ये है कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कुछ देशों में बच्चों में हेपेटाइटिस (Hepatitis) के गंभीर लक्षण मिल रहे हैं। इन बच्चों के लिवर में सूजन, बुखार और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो रही है। इसे लेकर इन देशों समेत विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंतिंत है कि अचानक से बच्चों में इस रहस्यमयी ढंग से हेपेटाइटिस की बीमारी क्यों बढ़ रही है और इसके कारण क्या हैं।

बच्चों में रहस्यमयी ढंग से कैसे बढ़ रहा है हेपेटाइटिस

इधर यूरोप के सीडीसी (European Centre for Disease Prevention and Control) का मानें, तो इसी शुरुआत डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्पेन जैसे देशों से हुई थी और अब ये तेजी से दूसरे देशों के बच्चों में पैर पसार रहा है। वहीं कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने अलबामा में 1 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों में क्रोनिक हेपेटाइटिस के नौ मामलों को देखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो, अप्रैल की शुरुआत में मध्य स्कॉटलैंड में 10 साल से कम उम्र के बच्चों में अज्ञात एटिओलॉजी (Aetiology) के गंभीर लक्षण देखे गए। कुछ बच्चों में हेपेटाइटिस संक्रमण बेहज गंभीर था जिसमें 10 मामले ऐसे थे जिन्हें तत्काल मेडिकल हेल्प की जरूरत थी। इसके बाद 8 अप्रैल को ब्रिटेन में 74 केस सामने आए थे।

कोरोना से जोड़ देख कर जा रहा है

बच्चों में बढ़ते हेपेटाइटिस को देख कर अब कुछ विशेषज्ञ इसे कोरोना के साइड इफेक्ट्स से जोड़ कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल संक्रमण की एक श्रृंखला के बाद बच्चों में हल्का हेपेटाइटिस बहुत आम है, लेकिन इस समय जो देखा जा रहा है वह काफी अलग है। इंपीरियल कॉलेज लंदन में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर ग्राहम कुक की मानें तो, यूके में कुछ मामलों की लिवर को इतना नुकसान हुआ है कि ऐसे बच्चों में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।

Also Read

More News

बच्चों में दिख रहे हैं ये अन्य लक्षण

वहीं, यूके के वैज्ञानिकों की मानें तो, बच्चों मे संभावित कारणों की जांच कर रहे थे तो, उनमें से एक एडेनोवायरस थे, जो कि आम वायरस का एक परिवार है और इसके कारण भी बच्चों में कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं। जैसे कि

-पिंक आई

- गले में खराश

-दस्त जैसी स्थितियों

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

तो, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अलबामा में हेपेटाइटिस वाले नौ बच्चों एडेनोवायरस से पॉजिटिव हैं और इनमें लिवर से जुड़ी समस्याएं भी नजर आ रही हैं। ऐसे में फिलहाल इस बात को पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि आखिरकार बच्चों में रहस्यमयी ढंग से हेपेटाइटिस बढ़ने का कारम क्या है, लेकिन बढ़ते मामलों को लेकर सर्तक रहने की जरूरत है।

About the Author

... Read More