Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मशहूर शायर Munawwar Rana का निधन, लंबे समय से किडनी की इस बीमारी से थे परेशान जानिए इसके क्या हैं लक्षण

क्रोनिक किडनी फेल्योर के नाम से पहचान रखने वाला ये रोग किडनी का काल बनकर सामने आता है। लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे मशहूर शायर Munawwar Rana का निधन बीते रविवार हो गया है। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण..

मशहूर शायर Munawwar Rana का निधन, लंबे समय से किडनी की इस बीमारी से थे परेशान जानिए इसके क्या हैं लक्षण
Munawwar Rana

Written by intern23.seo |Published : January 16, 2024 4:24 PM IST

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन (Munawwar rana Died) बीते रविवार की रात लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के कारण हो गया है। उनको 9 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जांच में जुटे डॉक्टर्स ने बताया कि वह काफी लंबे समय से किडनी से जुड़ी एक बीमारी से जूझ रहे थे। राणा लंबे समय से क्रोनिक किडनी डिजीज नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके चलते वह सांस लेने में काफी दिक्कत महसूस करते थे। क्या आप जानते हैं कि क्रोनिक किडनी डिजीज काफी खतरनाक रोग है जिसके मरीजों में हाल ही में काफी तेजी से काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इस रोग के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

क्रोनिक किडनी डिजीज क्या है?

क्रोनिक किडनी रोग जिसे सामान्य भाषा में किडनी फेल्योर भी कहा जाता है। इसकी गंभीरता का पता आप इसके नाम से ही लगा सकते हैं। इस रोग का मतलब है कि अब आपकी किडनी फेल होने की कगार पर पहुंच गई है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति की किडनी खून को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती है। इस रोग को क्रोनिक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह काफी लंबे समय में जाकर किडनी को नुकसान पहुंचाता है। फिल्टर ठीक से न कर पाने के कारण हमारे शरीर में अवांछित पदार्थ जमा हो जाते हैं जो कई तरह के रोगों का कारण बन जाते हैं।

क्या है किडनी का फंक्शन?

किडनी का मुख्य काम हमारे खून को फिल्टर करना होता है। जिसमें आने वाले अवांछित पदार्थों को मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देती है। इसके साथ की किडनी हमारे रक्त में सॉल्ट और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, फास्फोरस और सोडियम आदि का संतुलन बनाने का काम करता है। इसके साथ ही किडनी कुछ ऐसे हार्मोन्स का भी निर्माण करती है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

Also Read

More News

क्रोनिक किडनी डिजीज के लक्षण

इस रोग की शुरुआत में आपको कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं जिनको इग्नोर करना काफी महंगा साबित हो सकता है। यदि आप इन लक्षणों को पहचानकर इलाज की शुरुआत जल्द कर देते हैं तो आप इसके गंभीर परिणामों से काफी सुरक्षित रह सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • भूख की कमी होना।
  • थकान और कमजोरी।
  • नींद की समस्या।
  • पेशाब का कम आना।
  • दिमाग की थकान रहना।
  • मांसपेशियों में ऐंठन रहना।
  • जोड़ों में सूजन रहना।
  • त्वचा का सूखापन।

About the Author

... Read More