राजस्थान में नए वायरस ने मचाया हड़कंप! लोगों को बना रहा है बहरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
राजस्थान में नए वायरस ने मचाया हड़कंप! लोगों को बना रहा है बहरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
Rajasthan New Virus: राजस्थान में एक नया वायरस कहर बरपा रहा है। इसके मामले कोटा, जयपुर समेत आसपास इलाकों में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी चपेट में आने वाले 6 मरीज हमेशा के लिए सुनने की क्षमता खो चुके हैं।
Written By:
priya mishra
| Published : March 31, 2024 6:35 PM IST
Mumps Virus In Rajasthan: राजस्थान में एक दोनों एक खतरनाक संक्रामक बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी का नाम मम्प्स बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरस से संक्रमित होने के बाद 6 लोग अब तक हमेशा बहरेपन का शिकार हो चुके हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। पहले जहां साल भर में मम्प्स के 5 से 7 केस देखे जाते थे। वहीं अब हर महीने 50 से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बच्चों और बड़ों में होने वाले मम्प्स की रोकथाम के लिए गाइडलाइन जारी की है।
मम्प्स क्या है? (What Is Mumps?)
मम्प्स एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य तौर पर सलाइवरी ग्लैंड को प्रभावित करती है। इस वायरस के कारण चेहरे के दोनों तरफ की ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। इसे गलसुआ भी कहा जाता है यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में होती है, लेकिन अब बड़े भी इसका शिकार हो रहे हैं। यह संक्रमण छींक, नाक और गले से निकलने वाले संक्रामक ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आने से फैलता है।
मम्प्स के लक्षण - (Symptoms Of Mumps)
मम्प्स के लक्षण संक्रमित होने के बाद आमतौर पर 1-2 सप्ताह के भीतर दिखाई देते हैं। इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। मम्प्स के कुछ आम लक्षणों में शामिल हैं -
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.