
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Mumps In Delhi: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मम्प्स रोग को मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मम्प्स को गलसुआ के नाम से भी जानते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो ये एक संक्रामक रोग है, जिससे छोटे बच्चे सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। बीते 2 सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में मम्प्स के काफी मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस रोग का कारण पैरामायोक्सो वायरस होता है, जो हमारी पैरोटिड ग्लैंड को प्रभावित करता है। यह ग्लैंड हमारे शरीर में लार बनाने का काम करती है। जिसमें संक्रमण हो जाने पर हमारे गालों में सूजन आ जाती है और हमारा मुंह फूला हुआ दिखाई देने लगता है। आइए, जानते हैं क्या हैं इस रोग के लक्षण और कैसे करें बचाव?
मम्प्स एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य तौर पर सलाइवरी ग्लैंड को प्रभावित करती है। इस वायरस के कारण चेहरे के दोनों तरफ की ग्रंथियों में सूजन आ जाती है। इसे गलसुआ भी कहा जाता है यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में होती है, लेकिन अब बड़े भी इसका शिकार हो रहे हैं। यह संक्रमण छींक, नाक और गले से निकलने वाले संक्रामक ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आने से फैलता है।