Kawasaki Disease: मुंबई में कोविड-19 मरीज़ों में दिखे कावासाकी जैसे लक्षण, समझें क्या है यह बीमारी और कैसे करें बचाव

कोविड-19 के साथ मुंबई में लोगों में अलग-अलग प्रकार की कॉम्प्लिकेशन्स भी दिख रही हैं। इन दिनों मुंबई में कावासाकी डिज़िज़ के लक्षण भी दिखायी दे रहे हैं। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 मरीज़ों में कावासाकी बीमारी के सिम्पट्म्स दिखने की यह पहली घटना है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2020 1:28 PM IST

Kawasaki Disease : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे अधिक (Coronavirus In Maharashtra) रहा है। राज्य में 1 लाख 65 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की गयी है। वहीं राजधानी मुंबई में कोविड-19 (Covid-19) के 75 हजार से अधिक केसेस (Covid-19 Cases in Mumbai)  पाए गए हैं। लेकिन, कोविड-19 के साथ यहां लोगों में अलग-अलग प्रकार की कॉम्प्लिकेशन्स भी दिख रही हैं। इन दिनों मुंबई में कावासाकी डिज़िज़ (Kawasaki Disease) के लक्षण भी दिखायी दे रहे हैं। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 मरीज़ों में कावासाकी बीमारी के सिम्पट्म्स दिखने की यह पहली घटना है। (Kawasaki Disease Like Symptoms among young covid-19 patients in Mumbai)

मुंबई में टीनएजर लड़की में दिखे कावासाकी के लक्षण

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में कावासाकी के लक्षण सबसे पहले एक 14 साल की टीनएजर लड़की में देखने को मिले। इस लड़की को अपने पिता से कोविड-19 संक्रमण हुआ था। लड़की को बुखार (Fever) और स्किन रैशेज़ (Skin Rashes) की समस्या हुई, जिसके बाद उसे एक प्रायवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, ये कावासाकी बीमारी के लक्षण हैं। क्योंकि, ये समस्याएं होने के बाद लड़की की तबियत और ख़राब हो गयी और उसे आईसीयू वार्ड में भेजना पड़ा। ((Kawasaki Disease Like Symptoms and covid-19)

यूरोपिय देशों में दिख चुके हैं कावासाकी के लक्षण

इससे पहले, अप्रैल माह में कई यूरोपिय देशों समेत अमेरिका और भारत के पड़ोसी देश चीन में भी कावासाकी बीमारी के लक्षण दिखायी पड़े थे। अमेरिका में की गयी एक स्टडी में तो यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका में कोविड-19 के कुल 58 मरीज़ों में कावासाकी से मिलते-जुलते लक्षण नज़र आए हैं। आमतौर पर कावासाकी बीमारी 5 वर्ष से छोटे बच्चों को होती है। लेकिन, कोरोना महामारी के दौरान यह बीमारी वयस्कों और टीएनएजर्स में भी दिख रही है।

क्या है कावासाकी डिज़िज़

कुछ सप्ताह पहले ही  इटली में कुछ रिसर्च किए गए, जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि कोविड-19 इंफेक्टेड कुछ बच्चों में कावासाकी डिज़िज़ जैसे लक्षणों वाली एक असामान्य बीमारी  फैल रही है। बता दें कि कावासाकी एक असाधारण बीमारी है, जिसकी समस्या आमतौर पर बेबीज़ और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को होती है। कावासाकी में पीड़ित व्यक्ति के शरीर में नसों में सूजन हो जाती है। इसके अलावा बुखार, हाथों-पैरों में सूजन, होंठों में सूजन, गले में जलन और सूजन जैसी समस्याएं कावासाकी बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। कावासाकी रोग को 'कावासाकी सिंड्रोम' के नाम से भी जाना जाता है।

Coronavirus Pandemic: यूरोप में बच्चों में बढ़े कावासाकी सिंड्रोम के मामले, जानें क्या इसका है कोरोना वायरस से संबंध

Covid-19 and Diabetes: कोविड-19 की वजह से थम सकता है इंसुलिन का उत्पादन, बढ़ता है मौत का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

Pimples: पिम्पल्स और एक्ने के लिए बेस्ट हैं ये 2 होम रेमेडिज़, हर मौसम में कर सकते हैं ट्राई

एक्ने के लिए इसेंशियल्स ऑयल्स हैं असरदार, जानें इस्तेमाल का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source