COVID-19 Second Wave: कोरोना के आगे लाचार 'धरती के भगवान', मुंबई की एक डॉक्‍टर ने जनता से की भावुक अपील, देखें वीडियो

कोरोना वायरस संकट के बीच एक मुंबई की डॉक्‍टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। वीडियो में देखिए डॉक्‍टर ने क्‍या कहा।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : April 20, 2021 3:18 PM IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से न सिर्फ आम जनता परेशान है, बल्कि हमारे डॉक्टर भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि लोगों की जान को कैसे बचाया जाए। धरती पर भगवान का रूप कहे जाने वाले डॉक्टर भी कोरोना जैसे राक्षस  के सामने लाचार दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार जनता से अपील कर रहे हैं कि आप घर में रहे और सुरक्षित रहें, ताकि अस्पतालों में भीड़ को कम किया जा सके और जो लोग बीमार हैं उनकी जान बचाई जा सके।

इन सारी बातों का अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है जिसमें मुंबई की एक डॉक्टर कोरोना वायरस के कहर को बयां कर रही हैं। जिसमें वह बताने की कोशिश कर रही हैं कि कोरोना वायरस किस तरह से देश की जनता को नुकसान पहुंचा रहा है। अगर समय रहते नहीं संभले तो हालत और भी बुरे हो सकते हैं। उन्होंने अपनी असमर्थता जाहिर करते हुए जनता से भावुक अपील की है। जिसे आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

मुंबई की डॉक्‍टर ने जनता से की ये अपील

इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मुंबई की संक्रामक रोग चिकित्‍सक डॉक्टर तृप्ति गिलाडा का है जो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती हैं कि, बाकी सारे डॉक्टरों की तरह मैं भी बहुत परेशान हूं, आपको तो पता ही होगा की मुंबई की हालत बहुत खराब है, यहां तक कि छोटे शहर और टाउन भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। वो कहती हैं कि मुंबई की हालत इतनी खराब है कि हॉस्पिटल में आईसीयू बेड वेटिंग पर हैं मरीज को एडमिट करने के लिए बेड नहीं है। इस समय हम बिल्कुल ही असहाय महसूस कर रहे हैं और इतना लाचार आज तक हमने कभी महसूस नहीं किया है।

वह रोते हुए जनता से अपील करते हुए कहती हैं कि, कुछ चीजों को आप को समझना जरूरी है। अगर आपको लगता है कि 1 साल से आपको को रोना नहीं हुआ है और अब नहीं होगा तो यह आपकी गलतफहमी है। हम यंग लोगों को देख रहे हैं जो 35 साल के लोग हैं उनकी भी जान जाते हुए देखा है। उनको भी हम नहीं बचा पा रहे हैं। इसलिए आप कोरोना टाइम में खुद का ध्यान रखें, अगर आप घर से बाहर निकले तो जरूरी सावधानी बरतने के साथ ही निकलने की कोशिश करें। हो सके तो घर में ही रहें। बहुत जरूरी हो तभी निकलें। कुछ दिन घर में रहिए।

अगर आप को बुखार आता है तो पैनिक होकर एडमिट मत होइए, क्योंकि बहुत सारे हॉस्पिटल में स्टेबल पेशेंट एडमिट हो रहे हैं और जिन्हें ज्यादा जरूरी है उन्हें बेड नहीं मिल पा रहे हैं इसलिए खुद को घर में सुरक्षित रखें। हमारी भी कोशिश है कि हम लोगों को घर में मैनेज करें।

अगर आपने अभी तक वैक्‍सीन नहीं ली है तो और अगर आपको लग रहा है वैक्सिंग सही नहीं है या वैक्सीन का प्रभाव नहीं है तो यह बात गलत है, क्योंकि जिन लोगों ने वैक्‍सीन की दोनों डोज ली है उनमें संक्रमित होने के चांस काफी कम हैं और अगर संक्रमित भी होते हैं तो उनके गंभीर होने का खतरा काफी कम है इसलिए वैक्सीन लेने से न चूकें, और जरूरी सावधानियों को बरतें। आप कुछ हफ्तों तक घर पर रहें जब तक क‍ि हम इन स्थितियों को कंट्रोल न कर लें, क्योंकि डॉक्टर के लिए इस समय हेल्पलेस सिचुएशन बनी हुई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source