
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 3, 2023 2:30 PM IST
Prostate Cancer generic medicine: पुरुषों में कॉमन, प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल होनेवाली एक प्रमुख दवा अब बहुत ही सस्ती कीमतों में भारत में उपलब्ध होगी। मुंबई स्थित फार्मा कम्पनी बीडीआर फार्मा (BDR Pharmaceutical) ने प्रोस्टेट कैंसर की एक जेनेरिक दवा बनाकर उसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है। भारत में प्रोस्टेट कैंसर की यह पहली जेनेरिक दवा है। Apalutamide नाम की इस दवा को भारत में Apatide ब्रांड के तहत बेचा जाएगा और इसकी कीमत प्रोस्टेट कैंसर की मौजूदा दवाओं की तुलना में लगभग 70% या एक तिहाई तक कम होगी। (Prostate Cancer cheap medicine in Hindi)
मिली जानकारी के अनुसार Apatide के 60 टैबलेट वाले पैक की कीमत 22,500 रुपए होगी वहीं 120 टैबलेट्स के लिए मरीजों को लगभग 45 हजार रुपए खर्च करने होगें। बता दें कि प्रोस्टेट कैंसर की जो भी दवाइयां फिलहाल भारत में उपलब्ध हैं उनकी कीमत 70 हजार से 1 लाख 20 हजार के बीच बतायी जाती है।
बीडीआर ग्रुप की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को 2 महीनों तक इस तरह की दवाओं का सेवन करना पड़ सकता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगर प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों( Symptoms Of Prostate cancer ) की समय पर पहचान कर ली जाए तो इससे मरीजों की जान बचाने की संभावना 35 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाया जाने वाला कैंसर का एक आम प्रकार है और अधिकांश मामलों में इसका पता 60 वर्ष की उम्र के बाद चलता है। वहीं, आंकड़ों के अनुसार, भारत में 40 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में भी अब प्रोस्टेट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
प्रोस्टेट एक छोटा-सा ग्लैंड या ग्रंथि को कहा जाता है जो पेट के निचले हिस्से में मौजूद होती है। ब्लैडर के पास मौजूद इस ग्रंथि का कार्य टेस्टोस्टेरोन हार्मोन द्वारा नियंत्रित किया जाता है। जब इस ग्रंथि में कैंसरस सेल्स बढ़ने लगती हैं तो इससे ट्यूमर और फिर प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है। धीरे-धीरे यह कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगता है और इसके गम्भीर परिणाम हो सकते हैं।