एक नहीं कम से कम इतने तरीकों से लेंगे प्रोटीन तो कम होगा ब्लड प्रेशर! जानिए कितने प्रकार का प्रोटीन है फायदेमंद

अगर आप एक संतुलित डाइट का सेवन करते हैं, जिसमें प्रोटीन सामान्य मात्रा में प्राप्त होता है लेकिन वो अलग-अलग फूड्स से प्राप्त हो रहा है तो आपको हाइपरटेंशन जैसी समस्या को होने से रोकने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 14, 2022 12:53 PM IST

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है, इसका अंदाजा हम सभी को है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सिर्फ एक तरीके से नहीं बल्कि कई तरीकों से प्रोटीन का सेवन करते हैं तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐसा करने से आपको ब्लड प्रेशर नार्मल रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कैसे हो सकता ऐसा।

अध्ययन में हुआ इस बात का खुलासा

जर्नल अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित इस अध्ययन में चीन के 12,200 व्यस्कों पर ये अध्ययन किया गया था। इस अध्ययन में ये सुझाव दिया गया कि अगर आप एक संतुलित डाइट का सेवन करते हैं, जिसमें प्रोटीन सामान्य मात्रा में प्राप्त होता है लेकिन वो अलग-अलग फूड्स से प्राप्त हो रहा है तो आपको हाइपरटेंशन जैसी समस्या को होने से रोकने में मदद मिलती है।

किन बीमारियों की वजह हाइपरटेंशन

हाइपरटेंशन या फिर जिसे आप हाई ब्लड प्रेशर भी कहते हैं, ह्रदय संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण है। हाई ब्लड प्रेशर आपके रक्त प्रवाह तंत्र को बाधित करता है और अगर इसे समय रहते हल न किया जाए तो ये हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता

चीन के ग्वांग्झू स्थित साउदर्न मेडिकल यूनिवर्सिटी के नांफांग हॉस्पिटल में नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर किडनी डिजीज में एमडी और अध्ययन के मुख्य लेखक शियानहुई क्वीन का कहना है कि हाइपरटेंशन जैसी समस्या से लड़ने के लिए पोषण आसानी से प्राप्त करने योग्य और एक प्रभावी तरीका है। इसके अलावा फैट और कार्ब के साथ मिलकर प्रोटीन हमारे शरीर की तीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों की गिनती में शामिल होते हैं।

खराब डाइट सबसे बड़ी वजह

बता दें कि खराब डाइट कहीं न कहीं ह्रदय संबंधी समस्याओं के खतरे को बढ़ाने से जुड़ी हुई है और इस वजह से ह्रदय संबंधी रोगों से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने 2021 की अपने डाइटरी दिशा-निर्देशों में ह्रदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रोटीन के हेल्दी सोर्स लेने का समर्थन किया था, जिसमें से सबसे ज्यादा प्लांट्स बेस्ड प्रोटीन था। इसके अलावा आपको सी-फूड और लो फैट के साथ-साथ फैट फ्री डेयरी उत्पादों का सेवन करने की सलाह दी गई थी।

इसके अलावा संस्थान ने लीन और अनप्रोसेस्ड मीट के सेवन की सलाह दी थी।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन का कहना है कि हमें रोजाना 155 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

एक सोर्स पर न रहें निर्भर

क्वीन का कहना है कि यहां स्वस्थ दिल के लिए जरूरी है कि हम एक संतुलित डाइट लें, जिसमें प्रोटीन के कई सोर्स शामिल हों और किसी एक सोर्स पर निर्भर न रहें। ऐसा करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से रोकथाम में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source