Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Mucormycosis: दिल्ली में कई कोविड-19 मरीज़ों में पाया गया एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन, जा सकती है आंखों की रोशनी

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को इस बीमारी के बारे में सचेत किया है। इस इंफेक्शन का नाम म्यूकोर्मोसिस बताया जा रहा है। इस इंफेक्शन को बहुत गम्भीर माना जा रहा है क्योंकि, जिन मरीज़ों में यह इंफेक्शन पाया गया, उनकी देखने की शक्ति खत्म हो गयी।

Mucormycosis: दिल्ली में कई कोविड-19 मरीज़ों में पाया गया एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन, जा सकती है आंखों की रोशनी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 15, 2020 3:29 PM IST

Mucormycosis: कोविड-19 संक्रमण (Covid-19 Infection) के मरीज़ों में एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन (Fungal Infection) के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को इस बीमारी के बारे में सचेत किया है। इस इंफेक्शन का नाम म्यूकोर्मोसिस बताया जा रहा है। इस इंफेक्शन को बहुत गम्भीर माना जा रहा है क्योंकि, जिन मरीज़ों में यह इंफेक्शन पाया गया, उनकी देखने की शक्ति खत्म हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 2 सप्ताह में ही सर गंगा राम अस्पताल में म्यूकोर्मोसिस (Mucormycosis) के 13 मामले कन्फर्म किए गए।  दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में ईएनटी सर्जन को कोविड-19 संक्रमित लोगों में म्यूकोर्मोसिस के लक्षण देखने को मिले। अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, यह एक दुर्लभ बीमारी है लेकिन, इसके मामले अतीत में भी देखे जा चुके हैं। इसीलिए, इसके इलाज की संभावना है।

कोविड-19 मरीज़ों में पाया गया एक दुर्लभ फंगल इंफेक्शन

एक्सपर्ट्स के अनुसार, म्यूकोर्मोसिस को ब्लैक फंगस भी कहा जाता है। यह संक्रमण ऑर्गन ट्रांसप्लांट, आईसीयू ट्रीटमेंट्स और इम्यूनोडिफ़िशिएंसी वाले मरीज़ों में होती है और इसकी वजह से उनकी मौत होने की संभावना भी बहुत अधिक होती है। लेकिन, चिंताजनक बात यही है कि कोरोना से पीड़ित लोगों में इस बीमारी की दर बहुत अधिक देखी गयी है। केवल पिछले 15 दिनों के भीतर ही, ईएनटी सर्जनों को कुल 13 ऐसे मामलों का पता लगा है, जिन्हें कोविड-19 के साथ म्यूकोर्मोसिस रोग भी है।

Also Read

More News

सर गंगा राम अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि, फिलहाल इस फंगल संक्रमण की वजह से मृत्यु दर 50 प्रतिशत (5 मरीजों) आंकी जा रही है। वहीं, अब तक डॉक्टरों ने कुल ऐसे 10 मरीज़ों का भी इलाज किया है, जो कोविड-19 और म्यूकोर्मोसिस  इंफेक्शन से पीड़ित थी।

वहीं पीड़ित लोगों में से 50 फीसदी लोगों की नज़र भी चली गयी। मतलब अब वे देख नहीं पाते। हॉस्पिटल ने यह भी जानकारी दी कि यहां म्यूकोर्मोसिस से पीड़ित लोगों की स्थिति बहुत नाज़ुक थी, जिसकी वजह से उनका बहुत अधिक ध्यान रखा गया।

क्या है म्यूकोर्मोसिस के लक्षण (Symptoms of Mucormycosis)

डॉक्टरों के अनुसार, यह समस्याएं म्यूकोर्मोसिस के प्रारंभिक लक्षण हो सकती हैं। जिनके दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • नाक बंद होना
  • आंखों के आसपास सूजन
  • गालों में सूजन