इस केंद्रीय मंत्री ने पापड़ से कोरोना को दूर भगाने का किया था दावा, अब खुद हुए कोविड-19 पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने दावा पापड़ खाकर कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ इम्यूनिटी और एंटीबॉडी को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान इन्होंने "भाभी जी" नाम के एक पापड़ ब्रांड का प्रचार करते हुए यह दावा किया था। उन्होंने कहा इसे खाने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है। इस पापड़ से संबंधित वीडियो केंद्रीय मंत्री ने "आत्मनिर्भर भारत अभियान" मुहिम के तहत जारी किया था, जिसे काफी आलोचनाएं मिली थीं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 10, 2020 10:19 AM IST

Arjun Ram Meghwal : बीकानेर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पापड़ से इम्यूनिटी बूस्ट करके कोरोना से बचने की बात कही थी और अब वे स्वयं कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। फिलहाल उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने दावा पापड़ खाकर कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ इम्यूनिटी और एंटीबॉडी को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान इन्होंने "भाभी जी" नाम के एक पापड़ ब्रांड का प्रचार करते हुए यह दावा किया था। उन्होंने कहा इसे खाने से कोरोना से बचाव किया जा सकता है। इस पापड़ से संबंधित वीडियो केंद्रीय मंत्री ने "आत्मनिर्भर भारत अभियान" मुहिम के तहत जारी किया था, जिसे काफी आलोचनाएं (Arjun Ram Meghwal) मिली थीं।

अपने ट्विटर हैंडल पर मेघवाल ने लिखा, "कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने टेस्ट करवाया व पहली जांच नेगेटिव आने के बाद आज दूसरी जांच पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु चिकित्सकीय सलाह पर AIIMS में भर्ती हूं। मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।"

कोरोनावायरस से लड़ाई में कैसे फायदेमंद है पापड़?

अपने बयान में मेघवाल ने कहा कि सरकार की आत्मनिर्भर अभियान के तहत इस पापड़ को तैयार किया गया था, इसमें इम्यून सिस्टम और एंटीबॉडी के निर्माण को बढ़ावा देने वाले तत्व शामिल हैं। इसमें काली मिर्च, हल्दी,  तुलसी के पत्ते, काला जीरा, हींग, उड़द दाल, मूंग दाल,  नमक, और अन्य मसाले जैसे स्वस्थ तत्व शामिल किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से सांसद मेघवाल का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रह ाहै। मेघवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ना सिर्फ पापड़, बल्कि भुजिया (नमकीन) और रसगुल्ला के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

चीन में फैल रहा कोरोना से भी खतरनाक वायरस, अबतक 7 लोगों की गई जान

अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर घर पहुंचे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source