मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना से संक्रमित, हॉस्पिटल में भर्ती

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। चौहान ने स्वयं बताया, 'मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हूं और अपना उपचार चिरायु अस्पताल में कराऊंगा। मैं आमजन का मुख्यमंत्री हूं, अलग से इलाज नहीं कराऊंगा। जहां जनता का इलाज चल रहा है वहीं मेरा इलाज होगा।'

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 25, 2020 6:01 PM IST

Shivraj Singh Chauhan latest news: कोरोनावायरस किसी को भी नहीं छोड़ रहा है, फिर चाहे आम जनता हो, कोई अभिनेता हो या राजनेता। देश के लगभग हर मुख्य राज्यों से कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा दिन ब दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश की भी स्थिति खराब होती जा रही है। यहां कुल कोरोना के मामले 26210 हो गए हैं, जिसमें से एक्टिव केसेज 7553 हैं। इस बढ़ते कोरोना मामले में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री (CM) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan in hindi) भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। शिवराज सिंह को कोरोना पॉजिटिव (Shivraj Singh Chauhan corona positive) पाए जाने के बाद उपचार के लिए राजधानी के कोविड सेंटर बनाए गए चिरायु अस्पताल में ले भर्ती कराया गया है।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया है, "मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं बताया है कि मैं कोरोना पॉजिटिव (Shivraj Singh Chauhan tests positive for covid-19) निकला हूं और अपना उपचार चिरायु अस्पताल में कराऊंगा। मुख्यमंत्री ने चिरायु अस्पताल इसलिए चुना है, क्योंकि वहां आम जनता का इलाज हो रहा है। चौहान ने कहा है कि मैं आमजन का मुख्यमंत्री हूं, अलग से इलाज नहीं कराऊंगा। जहां जनता का इलाज चल रहा है वहीं मेरा इलाज होगा।"

ज्ञात हो कि चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से कहा था, "मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे कोविड-19 के लक्षण (Covid-19 symptoms in hindi) आ रहे थे। टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन में चले जाएं।"

उन्होंने आगे कहा है, "मैं कोविड-19 की सभी गाइडलाइन्स का पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटीन करूंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से बचने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन अनेक विषयों को लेकर लोग मिलते थे।" ज्ञात हो कि इससे पहले राज्य के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज जारी है।

अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, फिट रहने के लिए हॉस्पिटल में भी कर रहे हैं योग, जानिए कब हो सकते हैं डिस्चार्ज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source