98.3 फीसदी तक कोरोनावायरस का खात्मा कर सकता है ये माउथ स्प्रे, स्वीडिश कंपनी का दावा

स्वीडन की कंपनी ने एक ऐसा माउथ स्प्रे तैयार किया है, जिससे कोरोना वायरस का खात्मा किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे कोरोना वायरस को कुछ ही मिनट्स में नष्ट करने की क्षमता रखता है। इस माउथ स्प्रे को स्वीडिश लाइफ साइंस कंपनी एनजाइमेटिका (Swedish life science company Enzymatica) ने तैयार किया है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 22, 2020 10:59 AM IST

Coronavirus Mouth Spray : कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। वहीं, मौत का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस वायरस से बचाव के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक दवाइयों और वैक्सीन की खोज में (Coronavirus Mouth Spray) जुटे हुए हैं। अब तक भारत सहित कई अन्य देशों में 120 से अधिक वैक्सीन को लेकर रिसर्च हो रहा है, जिसमें में 21 से अधिक वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में हैं।

कोरोनावायरस वैक्सीन के अलावा इसके इलाज के लिए दवाइयों को लेकर भी रिसर्च किया जा रहा है। हाल ही में हल्के और गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए डेक्सामेथासोन और फैबिफ्लू जैसी (Coronavirus Mouth Spray) दवाएं सामने आईं हैं, जिनका डॉक्टर्स की निगरानी में प्रयोग हो किया जा रहा है। इस बीच अब स्वीडन की कंपनी ने एक ऐसा माउथ स्प्रे तैयार किया है, जिससे कोरोना वायरस का खात्मा किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे कोरोना वायरस को कुछ ही मिनट्स में नष्ट करने की क्षमता रखता है। इस माउथ स्प्रे को स्वीडिश लाइफ साइंस कंपनी एनजाइमेटिका (Swedish life science company Enzymatica) ने तैयार किया है।

खबरों के अनुसार, एनजाइमेटिका (Enzymatica) कंपनी माउथ स्प्रे को लेकर 20 जुलाई को रिसर्च किया था, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट उन्होंने जारी की है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कंपनी का दावा है कि यह स्प्रे नए कोरोनावायरस (SARS-CoV-2) को 98.3 फीसदी तक नष्ट कर सकता है। यह स्टडी अमेरिकी कंपनी माइक्रोबैक लैबोरेटरीज इंक द्वारा किया गया है।

20 मिनट में कोरोनावायरस को करेगा नष्ट

एनजाइमेटिका कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि कोल्ड जाइम माउथ स्प्रे (ColdZyme Mouth spray) से सिर्फ 20 मिनट के अंदर कोरोना वायरस का खत्म किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह माउथ स्प्रे अन्य वायरस (Coronavirus Mouth Spray) से भी हमें बचा सकता है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे सर्दी, खांसी-जुकाम और बुखार भी दूर हो जाता है। कंपनी ने कहा है कि विट्रो (लैब टेस्ट) के रिजल्ट से यह पता चला कि ये ओरल स्प्रे मानव के शरीर को कई तरह के वायरस से बचाने में कारगर साबित हो सकता है।

राजधानी की 23% जनता हो चुकी है COVID-19 का शिकार, जानें क्या है वर्तमान स्थिति

दिल्ली AIIMS में आज से होगा कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी बातें