Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

'धीमी रोशनी से बच्चों की आंखों को ख़तरा'

सर्वे के मुताबिक, भारत में बच्चों को स्कूलों औऱ घरों में औसतन 12 घंटे कम रोशनी में रहना पड़ता है।

'धीमी रोशनी से बच्चों की आंखों को ख़तरा'
Photophobia (sensitivity to bright light): Another common symptom that could indicate glaucoma in kids is photophobia or extreme sensitivity to bright light or even sun light. If your kid complains that the light is too bright, then visit an eye specialist at the earliest to know the exact cause of the condition.

Written by Editorial Team |Published : February 6, 2018 9:05 AM IST

अधिकांश भारतीय परिवारों का मानना है कि मद्धिम व अस्थिर रोशनी से उनके बच्चों की आखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। फिलिप्स लाइटिंग की ओर से सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण के नतीजों में बताया गया है कि करीब 61 फीसदी माता-पिता इस बात से इत्तेफाक रखते हैं।

भारत समेत 12 देशों में करवाए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत में बच्चों को विद्यालयों व घरों में औसतन 12 घंटे मद्धिम रोशनी में रहना पड़ता है।

आधे से अधिक भारतीय माता-पिता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चों को भविष्य में चश्मे की जरूरत होगी।

Also Read

More News

फिलिप्स लाइटिंग इंडिया के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित जोशी ने कहा, "चूंकि भारतीय बच्चे ज्यादा समय घरों के भीतर कृत्रिम प्रकाश में रहते हैं और स्कूल के कामकाज पर ध्यान केंद्रित रखते हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि उनको अच्छी रोशनी मिले, जो उनकी आंखों के लिए उपयुक्त हो।"

सव्रेक्षण के नतीजों का विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समर्थन किया है। संगठन का मानना है कि घरों से बाहर उजाले में ज्यादा समय व्यतीत करना स्वास्थ्यकर है।

स्रोत-IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock.

About the Author

... Read More