... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 18, 2021 5:23 PM IST
वैक्सीन लगाने के मामले में भारत के ये दक्षिणी राज्य रहा अव्वल, यूपी और बिहार को भी पछाड़ा
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जोरों-शोरों से चल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजे आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 79 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं शुक्रवार रात 9 बजे तक कर्नाटक में एक दिन में कुल 26.92 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई, जो एक दिन में अन्य राज्यों के लोगों को लगने वाले टीके में सबसे ज्यादा है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक एक दिन में लोगों का टीकाकरण करने में बिहार और उत्तर प्रदेश से आगे है। बता दें कि बिहार में एक दिन के भीतर 26.62 लाख और उत्तर प्रदेश में 24.86 लाख लोगों को वैक्सीन लगी।
के. सुधाकर ने ये भी बताया कि मैं इस ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने एक दिन में उत्तर प्रदेश और बिहार की तुलना में अधिक डोज देने का एक अभूतपूर्व प्रयास किया है, जहां कई गुना अधिक आबादी है।
सुधाकर ने ये भी कहा कि यह वास्तव में शानदार है क्योंकि ऐसा हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया है, जिन्होंने कोविड के खिलाफ युद्ध की आगवानी की है।
आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक ने अब तक राज्य में कुल 5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने का आंकड़ा पार कर लिया है। जिन-जिन जिलों में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है उसमें शामिल हैंः
बीबीएमपी क्षेत्र (3.98 लाख खुराक)
बेलगावी (2.39 लाख खुराक)
दक्षिण कन्नड़ (1.33 लाख खुराक)
बल्लारी (1.33 लाख खुराक)
तुमकुरु (1.24 लाख खुराक)
मांड्या (1.15 लाख खुराक)
बेंगलुरु शहरी, शिवमोग्गा, धारवाड़, रामनगर, हासाना, दावणगेरे, चिकमगलुरु और हावेरी जिलों ने दिन के लक्ष्य का 100 प्रतिशत से ज्यादा हासिल किया है। शुक्रवार के प्रदर्शन के साथ ही सितंबर में राज्य में प्रशासित कुल खुराक 87 लाख हो गई है। मंत्री ने कहा, "हम सितंबर के लिए निर्धारित 1.5 करोड़ के लक्ष्य को पार करने के लिए बहुत आश्वस्त हैं।"
सुधाकर के मुताबिक, राज्य भर में 12,000 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कर्नाटक ने रात नौ बजे तक 17 सितंबर को कुल 5.12 करोड़ खुराकें दी हैं। उन्होंने कहा, "हमें नवंबर के अंत तक राज्य में पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने का भरोसा है।"
वहीं बात करें संपूर्ण भारत की तो शुक्रवार रात नौ बजे तक 2.25 करोड़ डोज दी गई और देश में 17 सितंबर तक कुल 79 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.