दिल्ली में कोरोना के मामले कम हुए तो डेंगू-मलेरिया पसारने लगा पांव, अब तक डेंगू के 97 मामले हुए दर्ज

दिल्ली में  पिछले एक सप्ताह से मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों के मरीजों की संख्या 27 पाई गई है। हालांकि, इस साल डेंगू (Dengue) के कुल मरीजों का आंकड़ा 97 है, तो वहीं मलेरिया (Malaria) के 45 और चिकनगुनिया के 26 हो गए हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 31, 2021 6:24 PM IST

Dengue and Malaria Cases in Delhi: दिल्ली में जहां कोरोनावायरस के मामले पहले से कम हुए हैं, तो वहीं अब मच्छर जनित बीमारियों (Mosquito Borne Diseases in Delhi) जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के मामले बढ़ने लगे हैं। बारिश के मौसम के कारण मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दिल्ली में  पिछले एक सप्ताह से मच्छरों के कारण होने वाली इन बीमारियों के मरीजों की संख्या 27 पाई गई है। हालांकि, इस साल डेंगू (Dengue) के कुल मरीजों का आंकड़ा 97 है, तो वहीं मलेरिया (Malaria) के 45 और चिकनगुनिया के 26 हो गए हैं। निगम की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 15, मलेरिया के 9, तो चिकनगुनिया के 3 मरीज मामले सामने आए हैं।

डेंगू, मलेरिया और चिकगुनिया के बढ़ते मामले

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी निगम क्षेत्र में मच्छरों से होने वाली बीमारियां (Dengue and Malaria Cases in Delhi) सबसे अधिक हो रही हैं। यहां डेंगू, मलेरिया और चिकगुनिया के कुल मरीजों में से अधिकतर मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं। डेंगू के कुल 97 मरीजों में दक्षिणी निगम क्षेत्र में 33 मरीज सामने आए हैं, जिसमें उत्तरी निगम क्षेत्र में 10 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 12 मरीजों के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 5, दिल्ली कैंट में 1 मरीज तो वहीं 36 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

दिल्ली के दक्षिणी निगम क्षेत्र में हैं अधिक मामले

साथ ही मलेरिया के कुल 45 मरीजों में से दक्षिणी निगम क्षेत्र में 13 मरीज हैं। पूर्वी निगम में उत्तरी निगम क्षेत्र में 8 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 15 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा, चिकगुनिया के कुल 26 मरीजों में से 8 मरीज दक्षिणी निगम क्षेत्र से हैं। उत्तरी निगम क्षेत्र से 3 और पूर्वी निगम 1 मरीज की पुष्टि हुई है। एनडीएमसी क्षेत्र से एक मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें भी 13 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हुई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.