... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 21, 2018 4:41 PM IST
Image credits by: इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को मौसम के बदलावों के लिए तैयार करती है सुबह की ताजी धूप। ©Shutterstock.
सर्दियों में मौसम में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। इन बदलावों से शरीर भी अछूता नहीं रहता। जिससे कई तरह की समस्याएं देखने में आती हैं। इसलिए जरूरी है कि बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या और लाइफस्टाइल में भी थोडा सा परिवर्तन ले आएं। गर्मियों में जहां धूप से बचने की सलाह दी जाती है, वहीं सर्दियों में शरीर के लिए बहुत जरूरी है सुबह की ताजी धूप।
यह भी पढ़ें - जानिए क्यों वजन घटाने में मददगार है ग्लूटेन फ्री डायट
क्यों जरूरी है धूप
इम्यूनिटी सिस्टम बैक्टीरिया या अन्य बीमारियों के खिलाफ शरीर का प्राकृतिक रक्षक है। जब एक एंटीजन या संक्रमित जीव शरीर में प्रवेश करता है तो इम्यूनिटी सिस्टम बीमारी से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाने लगती है। इसे बढ़ाने के लिए शरीर को धूप का मिलते रहना बहुत जरूरी है। इससे न केवल विटामिन डी मिलता है, बल्कि सूजन और उच्च रक्तचाप को कम करने में भी मदद मिलती है। धूप ब्रेन फंक्शन में सुधार करने में भी मदद करती है। इसके लिए बस जरूरत है थोड़ा सा जल्दी उठने की, जिससे 15-20 मिनट तक सुबह के सूरज की किरणें आपके शरीर पर पड़ सकें।
यह भी पढ़ें – मौसम विभाग के अनुसार सैर के लिए ठीक नहीं दिल्ली की हवा,सेहत के लिए घर पर करें ये व्यायाम
क्या करें धूप के लिए
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.