Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आयरन की कमी महिलाओं में क्यों देखी जाती है ज्यादा, पढ़ें इसके नुकसान और लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार भारत में लगभग 90 फीसदी युवा महिलाओं में आयरन की कमी (Iron deficiency in women in India) की गम्भीर समस्या देखी जाती है।

आयरन की कमी महिलाओं में क्यों देखी जाती है ज्यादा, पढ़ें इसके नुकसान और लक्षण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 26, 2024 7:22 PM IST

Iron deficiency in women: एनिमिया, कमजोरी और खून की कमी भारत समेत दुनियाभर में एक बड़ी समस्या है। भारत में महिलाओं में ये समस्याएं पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती हैं। इन सभी के पीछे शरीर में आयरन का स्तर कम होना सबसे बड़ा कारण है। आयरन की कमी से जुड़े लेटेस्ट आंकड़ों की बात करें तो हमारे देश में तकरीबन 90 प्रतिशत लड़कियों में आयरन की कमी (iron deficiency in women in India) देखी जाती है।

डॉक्टरों के अनुसार भारत में लगभग 90 फीसदी युवा महिलाओं में आयरन की कमी (Iron deficiency in women in India) की गम्भीर समस्या देखी जाती है। डॉक्टरों के अनुसार इस समस्या से जुड़ी अन्य समस्याओं और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहे इसके असर के बारे में और अधिक स्टडी करने की जरूरत है।

क्यों होती है आयरन की कमी? (Importance and role of iron in human body)

शरीर में आयरन का लेवल कम होना (Iron deficiency) एक आम पोषण संबंधी समस्या है। रोजमर्रा के खानपान से जब पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाता तो इससे शरीर को अपना काम करने में कठिनाई आने लगती है। आयरन के महत्व की बात करें तो यह न्यूट्रिएंट शरीर में इस तरह के काम करता है-

Also Read

More News

  • शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने
  • हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और उनका लेवल मेंटेन करने
  • शरीर का एनर्जी लेवल बनाए रखने का काम

आयरन की कमी के लक्षण क्या हैं? (symptoms of iron deficiency)

जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पाता तो लोगों में इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं में पीठ दर्द, सुस्ती के अलावा आयरन की कमी के ये लक्षण (signs of low iron level in body) सबसे पहले दिखायी देते हैं-

  • थकान और कमजोरी (Fatigue and weakness)
  • सांस लेने में तकलीफ
  • दिमाग से जुड़े कामकाज कर पाने में परेशानी

डॉ राजेश बेंद्रे (अपोलो डायग्नोस्टिक्स) के अनुसार," कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों में आयरन की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हेल्दी डाइट और सप्लीमेंट्स के सेवन पर जोर देने के बावजूद 90 प्रतिशत महिलाओं के अभी भी पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिल पा रहा।,"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

महिलाओं में आयरन की कमी के कई कारण हैं जैसे पीरियड्स के दौरान हेवी ब्लीडिंग (Menstrual bleeding) , भूखे रहने की आदत (skipping meals) और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन (side effects of eating processed foods) करना। इन सबकी वजह से आयरन की कमी की समस्या बढ़ रही है।