
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 19, 2021 12:05 PM IST
कोरोना महामारी के बीच डेंगू भी देशभर में अपना कहर बरपा रहा है, खासकर उत्तर प्रदेश के कुछ जिले डेंगू और वायरल फीवर (Dengue And Viral Fever) से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों (फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और अन्य जिले) पहले सैकड़ों बच्चे और वयस्क डेंगू और वायरल फीवर से दम तोड़ चुके हैं। अभी भी इन जिलों में नए मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू की यह फरवरी थम नहीं रही यह यूपी के पूर्वी जिलों में भी वापस आ रहा है। सिर्फ कानपुर में डेंगू के 300 मरीजों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि, कुछ रोगियों में डेंगू और मलेरिया होने का पता चला है हालांकि इन बीमारियों से किसी की मौत की खबर नहीं है।
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने पहले बताया था कि, राज्य सरकार यूपी में वायरल फीवर के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करीब से नजर बनाए हुए हैं। जिन जिलों में स्थिति गंभीर दिखाई दे रही है वहां हम अलग से एक्सपर्ट की टीम भेज रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं की बीमारी की वजह क्या है और इससे निपटने के क्या उपाय किए जाएं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 11 राज्यों में फैल रहे सिरोटाइप-टू डेंगू को अन्य रूपों की तुलना में अधिक गंभीर बताया है। उन्होंने इन राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। राजेश भूषण ने सुझाव दिया है कि, राज्यों को मामलों का शीघ्र पता लगाने, फीवर हेल्पलाइन संचालन, टेस्ट किट, लारविसाइड्स और दवाओं की पर्याप्त स्टॉकिंग और रैपिड रिस्पांस टीम बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने फीवर सर्वे, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, वेक्टर कंट्रोल और ब्लड बैंकों को अलर्ट करने, विशेष रुप से प्लेटलेट्स के पर्याप्त स्टॉक को बनाए रखने के लिए ब्लड बैंकों को सचेत करने जैसी आवश्यक कार्यवाही पर जोर दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पहले ही राज्यों में हेल्प लाइन के माध्यम से विक्टर नियंत्रण के तरीकों और डेंगू के लक्षणों के संबंध में एक अभियान चलाने का आग्रह किया गया था। इसके अलावा आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने राज्यों को सामूहिक भीड़ और भीड़भाड़ वाले स्थानों को बंद रखने या बचने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.