
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
सीजन चेंज होते ही एक बार फिर नोरोवायरस संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। खबर आ रही है कि नोरोवायरस से संक्रमण की चपेट में एकसाथ कुल 200 लोग आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग एक लग्जरी क्रूज पर यात्रा कर रहे थे। संक्रमित लोगों में क्रूज का 17 लोगों का चालक दल भी शामिल है। नोरोवायरस से संक्रमित सभी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। इन सभी का इलाज अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी लोग क्वीन मैरी 2 क्रूज शिप (Cunard's Queen Mary 2) में यात्रा कर रहे थे। ये शिप इंग्लैंड से न्यू यॉर्क और फिर पूर्वी कैरिबियन की तरफ जा रहा था। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, अमेरिका में हर साल बहुत से लोग नोरोवायरस की चपेट में आ जाते हैं। न्यू यॉर्क के अस्पताल में भर्ती लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और उनमें लक्षणों पर ध्यान दे रहे हैं।
नोरोवायरस एक प्रकार का संक्रमण है जिसमें डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। नोरोवायरस संक्रमण में फूड-पॉयजनिंग से मिलते-जुलते हुए लक्षण दिखायी देते हैं। यह वायरस अलग-अलग वायरस के एक ग्रुप का हिस्सा है और प्रदूषित खाने या गंदा पानी पीने से यह तेजी से फैलता है। संभावना यही जतायी जा रही है कि क्रूज़ पर खाने-पीने की चीजों से ही यह संक्रमण फैला है। बता दें कि, अमेरिका में नोरोवायरस फूड-बॉर्न बीमारियों का एक बड़ा एक कारण है।
इस वायरस के लक्षण (Initial symptoms of norovirus) आमतौर पर 12 से 48 घंटों में दिखाई दे सकते हैं और ये 3 दिनों तक बने रह सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।