
Also Read
कोरोना का ओमीक्रोन वायरस (Omicron Case) धीरे धीरे पूरी दुनिया में पांव पसार रहा है। स्थिति यह है कि अमेरिका में ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Case in America) में डेल्टा वेरिएंट को पीछे छोड़ दिया है इसका मतलब यह है कि अमेरिका में डेल्टा (Delta) के मुकाबले ओमी क्रोन के मामलों की संख्या काफी बढ़ गई है। पिछले 1 सप्ताह में अमेरिका में ओमीक्रोन के मामले 3 फ़ीसदी से बढ़कर 73 फ़ीसदी तक पहुंच चुका है, जबकि डेल्टा वेरिएंट केवल 27 फ़ीसदी ही है।
अमेरिका में जिस प्रकार से ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आसपास के देशों में भी डर का माहौल है। ओमीक्रोन के बढ़ते मामले अमेरिका के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक बार फिर दबाव बना सकता है। हालांकि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ओमीक्रोन वायरस उतना जानलेवा नहीं है जितना कि डेल्टा वेरिएंट के संक्रमण में देखा जा चुका है। ओमी क्रोन के लक्षण हल्के हैं मगर डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि अस्पतालों में भीड़ बढ़ने से मौतें भी बढ़ सकती हैं।
अमेरिका के प्रमुख शहरों में ओमी क्रोन के मामले 90 फ़ीसदी से ज्यादा हो गए हैं ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि ओमीक्रोन डेल्टा की तुलना में तेजी से पांव पसार रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं या कोरोना से ठीक हो चुके हैं उनमें भी ओमी क्रोन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने इस बात को लेकर साफ किया है कि, ओमीक्रोन वेरिएंट डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेज गति से फैल रहा है इसके लगातार साक्ष्य भी मिल रहे हैं।