
... Read More
Written By: Pallavi | Published : August 30, 2022 10:23 AM IST
मंकीपॉक्स वायरस अब तक लगभग 90 देशों में फैल चुका है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में इसके मामलों में कमी आई है। लेकिन, अब मंकीपॉक्स के इलाज को लेकर एक गुडन्यूज सामने आई है। दरअसल, जामा जर्नल (journal JAMA) में छपी एक स्टडी में बताया गया है कि मंकीपॉक्स के इलाज में एंटीवायरल दवा (antiviral drug), टेकोविरिमैट (tecovirimat) काम आ सकती है। दरअसल, स्टडी में लिए गए 25 लोगों में इस दवा ने काम की है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
टेकोविरिमैट (tecovirimat) असल में चेचक (smallpox) की दवा है। ये दवा मंकीपॉक्स में भी काम कर रही है। यह वायरस को शरीर से लिपटने से रोकती है। इस तरह ये वायरस नहीं फैलता है और सीमित हो कर रह जाता है। इस स्टडी में 25 लोगों ने भाग लिया था, जिन्हें मंकीपॉक्स हुआ था। इन्हें टेकोविरिमैट (tecovirimat) हर 8 से 12 घंटे पर दिया गया और फिर इनका डेटा इक्ट्ठा किया गया। इस दौरान पाया गया कि इस एंटीवायरल दवा ने वायरस को फैलने को रोका और लंबे समय तक देने पर इससे लक्षणों में भी कमी आई।
हाल ही में, यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने चिकित्सकों को मंकीपॉक्स सहित ऑर्थोपॉक्सवायरस संक्रमण वाले वयस्कों और बच्चों के इलाज के लिए टेकोविरिमैट (tecovirimat) के इस्तेमाल को अनुमति दी थी। साथ ही कई अन्य संस्थाओं ने भी मंकीपॉक्स के इलाज के लिए इस दवा के इस्तेमाल को अनुमति दी है।
अध्ययन के प्रमुख लेखक एंजेल देसाई का कहना है कि, मंकीपॉक्स इंफेक्शन के लिए टेकोविरिमैट के उपयोग पर हमारे पास बहुत सीमित नैदानिक डेटा है। ये टेकोविरिमैट (tecovirimat) कैसे काम कर रही है और अलग-अलग लोगों में इसका कैसे असर रहा है, इस पर विस्तार से डेटा चाहिए होगा, जिसके लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।