Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हिमाचल प्रदेश के इस शहर में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैम्पल्स

मिली जानकारी के अनुसार 21 दिनों पहले इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण (symptoms of monkeypox) दिखायी दिए थे और तब से उसके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के इस शहर में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैम्पल्स

Written by Sadhna Tiwari |Published : July 30, 2022 1:23 PM IST

Monkeypox Suspect In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के स्वास्थ्य विभाग (health department in Himachal Pradesh) ने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की है जो जिसमें मंकीपॉक्स के लक्षण देखे गए रहे हैं। यह व्यक्ति सोलन (Solan) के बड्डी (Baddi) इलाके में पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 दिनों पहले इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण (symptoms of monkeypox) दिखायी दिए थे और तब से उसके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। (Monkeypox Suspect In Himachal Pradesh In Hindi)

एहतियातन संदिग्ध व्यक्ति को आइसोलेशन में भेज दिया गया और पीड़ित व्यक्ति के आसपास के क्षेत्रों में भी सावधानी बरती जा रही है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है। वहीं, पीड़ित व्यक्ति के सैम्पल्स जांच के लिए पुणे स्थित नेशन इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ( National Institute of Virology, Pune) की लैब में भेज दिए गए हैं।

नागरिकों से की गयी सावधान रहने की अपील

दूसरी तरफ सरकार की तरफ से लोगों से अपील की गयी है कि वे मंकीपॉक्स से जुड़ी अफवाहों पर विश्वास ना करें और किसी भी प्रकार की बातों में आकर घबराएं नहीं। इसी तरह मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर घबराने की बजाय डॉक्टर से सम्पर्क करें। सरकार की तरफ से कहा गया कि किसी प्रकार के लक्षण दिखायी देने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें क्योंकि हो सकता है कि लक्षण किसी और बीमारी के भी हों। इसीलिए, लोगों को सावधान और अलर्ट रहना होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बता दें कि, दिल्ली से हिमाचल आने वाले एक यात्री में भी मंकीपॉक्स के लक्षण दिखायी दिए थे। यह व्यक्ति दिल्ली से हिमाचल तक बस से यात्रा करके आया था और मनाली जैसे भीड़ वाले कई स्थानों पर घूमने भी गया था।