Monkeypox Suspect Case In India: 5 साल की संदिग्ध बच्ची को नहीं है मंकीपॉक्स, रिपोर्ट के परिणाम रहे नेगेटिव

मिली जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध केस एक लड़की का है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2022 12:30 AM IST

Monkeypox Suspect Case In India Report Is Negative:  दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों ( Global Monkeypox cases)  के कारण लोगों में चिंता बढ़ रही है। इस बीच भारत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद अब उसकी फाइनल रिपोर्ट आ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध केस एक लड़की का है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है। इसका अर्थ है कि यह लड़की मंकीपॉक्स (monkepox suspect in India) से संक्रमित नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध लड़की के सैम्पल्स को महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) स्थित लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जहां, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (Indian institute of virology) की लैब में नमूनों की जांच की गयी। (Monkeypox suspect case in Ghaziabad in Hindi)

5 साल की लड़की में दिखे ये लक्षण

लड़की की उम्र 5 वर्ष बतायी गयी है जिसमें 4 जून को मंकीपॉक्स संक्रमण के लक्षण (symptoms of Monkeypox ) दिखायी दिए थे। जिसके बाद लड़की के सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए। मिली जानकारी के अनुसार लड़की में त्वचा पर रैशेज (skin rashes) और स्किन पर खुजली (skin itchiness) जैसी समस्याएं देखी गयीं। हालांकि, लड़की में इसके अलावा अन्य किसी प्रकार की समस्या नहीं दिखायी दिए और ना ही लड़की (Ghaziabad monkeypox suspect case) ने हाल ही में कोई यात्रा की है।

NIV की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के नमूनों की जांच में उसके मंकीपॉक्स संक्रमित (Monkeypox  infected) होने की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि यह मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है। हालांकि, वहीं दूसरी तरह भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry Of India) द्वारा मंकीपॉक्स के खतरे से निपटने के लिए राज्यों को तैयार रहने और लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश (guidelines for monkeypox preventions) दे दिए हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source