मंकीपॉक्स रिकवरी के बाद मरीजों में दिख रहे कोरोना जैसे लक्षण, कॉमन हो रही हैं ये 3 परेशानियां

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मंकीपॉक्स मरीजों में संक्रमण से उबरने के बाद कोरोना संक्रमण की तरह ही थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानियां हो रही हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 23, 2022 1:29 PM IST

Symptoms Post Monkeypox:  मंकीपॉक्स संक्रमण से रिकवरी के बाद लोगों में लॉन्ग कोविड जैसे लक्षण दिखायी दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का दावा है कि मंकीपॉक्स मरीजों में संक्रमण से उबरने के बाद कोरोना संक्रमण की तरह ही थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसी परेशानियां हो रही हैं। बता दें कि भारत में अब तक मंकीपॉक्स के कुल 14 मामले पाए गए हैं और इसमें से 10 मरीजों को अब तक अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी है जबकि, एक व्यक्ति की मृत्यु मंकीपॉक्स संक्रमण के कारण हो गयी है। वहीं, 2 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज पिछले दो महीनों से चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में मंकीपॉक्स के जो मरीज पाए गए हैं उनमें से 9 मरीज राजधानी दिल्ली से हैं जबकि. 5 केरल राज्य से हैं।

बढ़ रही हैं दिमाग से जुड़ी समस्याएं

एक्सपर्ट्स के अनुसार मंकीपॉक्स संक्रमणके बाद, कुछ साइकोलॉजिकल या नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी मरीजों में दिखायी दे सकती हैं। नई दिल्ली के लोकनायक अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार के अनुसार, भारत में मंकीपॉक्स के मामले बाहरी देशों की तुलना में काफी अलग हैं। अब तक जो केसेस भारत में मिले हैं उनमें से ठीक होने वाले 4 मरीजों को कई तरह की समस्याएं महसूस हो रही हैं।

जानकारों के अनुसार, मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों में नर्वस सिस्टम संबंधित कुछ समस्याएं भी देखी जा रही हैं। जिसमें दिमाग में सूजन यानि एन्सेफलाइटिस जैसी गम्भीर समस्या भी है। हालंकि यह स्थिति केवल एक मरीज में अब तक देखी गयी है। यह मरीज केरल से था जिसकी मृत्यु मंकीपॉक्स संक्रमण के बाद हो गयी।

वहीं,न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के परिणाम दर्शाते हैं कि मंकीपॉक्स से प्रभावित होने वाले कुल 16 देशों में 500 से अधिक लोगों के अध्ययन के बाद पता चला कि एक चौथाई लोगों मंकीपॉक्स से संक्रमण से उबरने के बाद गम्भीर सिरदर्द से परेशान थे। वहीं, मरीजों में बहुत अधिक थकान और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी मरीजों ने की है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source