सिंगापुर में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद दक्षिण एशिया में खतरे की घंटी बज गई है। 9 मई को सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को बताया था कि एक नाइजीरियाई नागरिक इस वायरल बीमारी से पीड़ित था। मंकी पॉक्स स्मॉल पॉक्स से काफी मिलता-जुलता है। यह मुख्य रूप से रोडेंट्स और प्राइमेंट्स के जरिए फैलता है। यह रोग वायरसेज के पॉक्सविरिडी परिवार (Poxviridae family) से संबंधित होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरियाई व्यक्ति ने सिंगापुर आने से पहले बुशमीट (वाइल्ड एनिमल का मांस) खाया था। 1958 में पहली बार बंदरों में खोजे जाने के बाद से