hamburger icon
A
Read in English

Monkeypox : मंकीपॉक्स को ब्रिटेन ने घोषित किया 'notifiable disease', जानें कौन-कौन से देश जारी कर चुके हैं एडवाइजरी

अभी तक दुनियाभर के 20 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स वायरस के 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और बहुत से मामलें अभी भी संदिग्ध हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 9, 2022 1:32 PM IST

Monkeypox : अफ्रीका के बाद ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा मामलों की पहचान की गई है। बता दें कि ब्रिटेन में 300 से ज्यादा मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हो चुकी है और सिर्फ इस बीमारी को शुरू हुआ एक महीना ही गुजरा है। अभी तक दुनियाभर के 20 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स वायरस के 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और बहुत से मामलें अभी भी संदिग्ध हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ये वायरस संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में आने से फैलता है। आइए जानते हैं क्या है दुनियाभर में मंकीपॉक्स की स्थिति।

मंकीपॉक्स वायरस से जुड़ी पांच जरूरी बातें

1-ब्रिटेन ने की घोषणा

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने देश में 300 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद मंकीपॉक्स को ‘notifiable infectious disease’ के रूप में नामित कर दिया है। इसका मतलब ये है कि इंग्लैंड में डॉक्टर्स को अब इस वायरस से संक्रमित मरीज में संदिग्धता के आधार पर स्थानीय अधिकारियों को सूचित करना होगा। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि तेजी से निदान इस संक्रमण को फैलने से रोकनेमें मदद करेगा।

2-ब्रिटेन में मंकीपॉक्स को रोकने के लिए नियम

ब्रिटेन इस बीमारी के इतने ज्यादा मरीजों के सामने आने के बाद इस वायरस से निपटने के लिए मंकीपॉक्स रिपोर्टिंग की जरूरत को तैयार कर रहा है। देश में डेटा को जुटाने और उसका विश्लेषण करने की गति को बढ़ाने, बीमारी के संभावित कारणों का पता लगाने में अधिकारियों की मदद करना और कॉन्टेक्ट ट्रेंसिग को बढ़ाना और जहां वैक्सीन की जरूरत हो वहां वैक्सीन लगाने पर जोर दिया जाएगा।

3-कनाडा में यात्रियों के लिए एडवाइजरी

वहीं कनाडा ने मंकीपॉक्स से संबंधित यात्रा के लिए नोटिस जारी किया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इन देशों में शामिल हैं, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका, जिन्हें एहतियात बरतने को कहा गया है। कनाडा ने अपने लेवल 2 नोटिस में अपने देश के यात्रियों को ये सलाह दी है कि अगर वो बीमार महसूस कर रहे हैं तो देश लौटने से बचें।

4-अमेरिका ने मास्क न पहनने की हिदायत

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का कहना है कि इस बीमारी को लेकर भ्रम की स्थिति से बचने के लिए उसने मंकीपॉक्स यात्रा नियमों में बदलाव किया है और सूची में से मास्क की सलाह को वापस ले लिया है। इससे पहले एजेंसी ने यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी थी ताकि मंकीपॉक्स सहित ढेर सारी बीमारियों से सुरक्षा मिले।

5-भारत में संदिग्ध मामला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 5 साल की बच्ची को संदिग्ध रूप से मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था हालांकि मंगलवार को उसका टेस्ट नेगेटिव आया था। दरअसल बच्ची ने शरीर पर रैशेज और खुजली की शिकायत की थी, जिसके बाद उसका सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया था।