
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2022 10:25 AM IST
Monkeypox Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक मिले मंकीपॉक्स के मामलों के बारे में एक्सपर्ट द्वारा विश्लेषण पेश किया है। इन एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के मरीजों में से अधिकांश ऐसे हैं जिनमें समलैंगिक संबंधों के भी सबूत नहीं मिले। गौरतलब है कि मंकीपॉक्स संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह समलैंगिक संबंधों को माना जाता है। वहीं, दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स मामलों में मरीजों ने कहा है कि मंकीपॉक्स संक्रमण होने से तकरीबन एक महीने पहले तक उन्होंने समलैंगिक संबंध नहीं बनाए। (No History Of Homosexuals Relations Found In Monkeypox Cases In Delhi)
ये जानकारियां एक नयी स्टडी में सामने आयीं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research)-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology, Pune.) और दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल द्वारा किए गए एक प्रारंभिक अध्ययन में यह पता चला कि दिल्ली में दर्ज किए गए मंकीपॉक्सके 5 मामलों में से 3 में समैंगिक संबंधों का कोई इतिहास नही है। मिली जानकारी के अनुसार एम्स और आईसीएमआर की इस स्टडी के दौरान एक्सपर्ट्स द्वारा देश भर में सामने आए मंकीपॉक्स के कुल 10 केसेस का अध्ययन किया गया। स्टडी के अनुसार,
स्टडी के परिणाम इस ओर संकेत करते हैं कि बिना विदेश यात्रा या होमोसेक्सुअल रिलेशन्स के भी संक्रमण का प्रसार हो सकता है और इसीलिए एक्सपर्ट्स द्वारा अधिक सावधान रहने और संदिग्धों की जांच में तेजी लाने की सलाह दी गयी है। स्टडी में शामिल सभी मरीजों में मध्यम स्तर के लक्षण दिखायी दिए। इनमें मंकीपॉक्स के जो लक्षणबुखार, प्राइवेट पार्ट्स में घाव और फोड़े, पैरों, शरीर के निचले हिस्से में रैशेज देखने को मिले।