दिल्ली में मंकीपॉक्स नया मामला आया सामने, देश में अब तक 9 संक्रमित

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले संक्रमित को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले एलएनजेपी हॉस्पिटल को इस बीमारी से संक्रमित अथवा संदिग्‍ध मरीजों के इलाज के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 3, 2022 10:59 PM IST

दिल्ली में मंकीपॉक्स का नया मामला सामने आने के साथ ही राष्‍ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्‍या बढकर चार हो गई है। यहां बुधवार को एक 31 वर्षीय नाइजीरियाई महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक देश में 9 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

इसके पहले दिल्ली में मंगलवार को अफ्रीकी मूल के एक 35 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्‍स की पुष्टि हुई थी। व्यक्ति का विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उसे दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले संक्रमित को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले एलएनजेपी हॉस्पिटल को इस बीमारी से संक्रमित अथवा संदिग्‍ध मरीजों के इलाज के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने हाल ही में मंकीपॉक्स को अंतरराष्‍ट्रीय च‍िंता का विषय बताते हुए वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य इमरजेंसी का दर्जा दिया है। दुनिया भर में अनेक देशों से अब तक मंकीपॉक्स के कई हजार मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरल जूनोटिक बीमारी के चलते कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source