
Also Read
कोविड 19 के बाद लोगों के मन बीमारियों का काफी डर बैठ गया है और अब किसी दूसरी बीमारी के कुछ मामले सुनते ही लोगों के मन में अफरा-तफरी मच जाती है। मंकीपॉक्स के मामलों में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। 65 देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स के अब 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो जिसके कारण डर का माहौल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस पर एक और बुरी खबर यह है कि एक्सपर्ट्स ने मंकीपॉक्स के बारे में चेतावनी दी है। एक्सपर्ट्स का मनना है कि मंकीपॉक्स जल्द ही एचआईवी, गोनोरिया और हर्पीस की तरह एक यौन संचारित रोग (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज) बन जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि पूरी तरह से इसलिए नहीं की जा सकती है, क्योंकि कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि मंकीपॉक्स की वैक्सीन की मदद से इस रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
एक्सपर्ट्स अबी भी इस वायरस पर रिसर्च कर रहे हैं और इसके फैलने की क्षमता का अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के एक स्वस्थ व्यक्ति तक कितनी तेजी से फैलता है, इसके बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलता है। लेकिन मंकिपॉक्स के द्वारा इस्तेमाल किया गया लिनन (Linens) का इस्तेमाल करने से भी यह संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति तक फैल सकता है।
त्वचा पर गांठ या बंप दिखाई देना जैसे लक्षणों का मंकीपॉक्स से आसानी से पता लग जाता है। वहीं बुखार, ठंड लगना, बदन दर्द और थकान महसूस होना जैसे कुछ लक्षण भी हैं, जिनका आसानी से पता लगाया जा सकता है। पुरुषों में इस बीमारी के लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं देखे गए हैं। हालांकि, व्यक्ति कई हफ्तों तक संक्रामक हो सकता है और इससे होने वाले त्वचा के घाव काफी दर्दनाक हो सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मंकीपॉक्स संक्रमण एक स्थानिक यौन संचारित रोग (Endemic STD) बनता है, तो यह स्वास्थ्य विभागों के लिए एक नई मुसीबत बन सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर पहले से ही मौजूद यौन संचारित रोगों से निपटने में संघर्ष कर रहे हैं।
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार मंकीपॉक्स को एक यौन संचारित रोग बनने से रोकने में मंकीपॉक्स वैक्सीन की काफी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अमेरिकी सरकार के पास पहले से ही एक वैक्सीन है, जिसकी दोनों खुराको को जिनियोन्स (Jynneos) के नाम से जाना जाता है। जिनियोन्स को 2019 में ही लाइसेंस मिल गया था और पिछले साल से इसे मंकीपॉक्स के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने लगा था।