
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : August 2, 2022 1:52 PM IST
Monkeypox Alert: भारत में मंकीपॉक्स के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 6 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और लगभग हर रोज किसी ना किसी राज्य से संदिग्ध मामलों की खबर आ रही है। ऐसे में कर्नाटक सरकार ने अब राज्य में सर्कुलर जारी कर अलर्ट जारी किया है। इसके तरह राज्य के बड़े शहरों जैसे कि बेंगलुरू के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की सख्ती से स्क्रीनिंग के आदेश दिए गए हैं। मंकीपॉक्स को देखते हुए कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि जिन लोगों में लक्षण नजर आए उन्हें 21 दिन के आइसोलेशन पर रखा जाए।
दरअसल, मंकीपॉक्स को लेकर बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (BBMP) द्वारा कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि हवाई अड्डों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लोगों पर सख्ती से नजर रखी जाए और किसी भी लक्षण क नजरअंदाज ना करें। इसके लिए जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि स्क्रीनिंग टीमों को हवाई अड्डों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया जाए और संदेह के आधार पर टेस्टिंग के लिए भेजा जाए और पुष्ट मामलों के लिए कम से कम 21 दिन का आइसोलेशन अनिवार्य होगा। दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है समुदाय के सभी संदिग्ध मामलों की अस्पताल में जांच और परीक्षण किया जाए।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के.सुधाकर ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है। इस ट्विट में उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में, बीबीएमपी और सभी जिला प्रशासनों को निगरानी बढ़ाने, संस्थागत अलगाव सुविधाओं के बारे में एक सर्कुलर जारी किया गया है।
बता दें कि इस समय भारत में लगातार मंकीपॉक्स के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में तमाम राज्यों को सतर्क रहने को कहा गया है और मंकीपॉक्स के हर संदिग्ध मामले पर नजर रखने को कहा गया है।