... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 10, 2022 1:35 PM IST
भारत में मंकीपॉक्स के ये स्ट्रेन दूसरे देशों के स्ट्रेन से कितना अलग? UAE से लौटे 2 लोग भी हुए पॉजिटिव
भारत में कोविड के साथ-साथ मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हेल्थ एक्सपर्ट के लिए चिंता का विषय साबित हो रही है। मंकीपॉक्स के मामले भले ही धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं लेकिन इस संक्रमण का डर लोगों में बहुत अधिक है। इस संक्रमण के लक्षण आपको कई दिनों तक परेशान कर सकते हैं। बता दें कि देश में अभी तक मंकीपॉक्स के कुल 9 मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। केंद्र सरकार ने इस संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहने के साथ-साथ कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
द इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने शुक्रवार को यूएई से लौटे दो यात्रियों में भी मंकीपॉक्स के लक्षण पाए हैं। संस्थान द्वारा किए गए विश्लेषण में ये पाया गया है कि ये दोनों व्यक्ति मंकीपॉक्स वायरस के स्ट्रेन A.2 से संक्रमित पाए गए हैं, जो कि hMPXV-1A clade 3 से संबंधित हैं।
ICMR-NIV की स्टडी के मुताबिक, मंकीपॉक्स के पहले और दूसरे मामले के स्किन पर मौजूद रैशेज से लिए गए जीनोम स्क्विेंस, पश्चिमी अफ्रीकी देशों में फैले MPXV_USA_2022_FL001 स्ट्रेन से क्रमश 99.91 और 99.96 फीसदी मिलते-जुलते हैं।
स्टडी के मुताबिक, फाइलोजेनेटिक एनालिसिस में ये खुलासा हुआ है कि ये दोनों मामले मंकीपॉक्स वायरस के स्ट्रेन A.2 से संक्रमित पाए गए हैं, जो कि hMPXV-1A clade 3 से जुड़ा हुआ है।
स्टडी में इन दोनों मामलों से जुड़ा जानकारियां भी शेयर की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति 35 साल का है तो दूसरा व्यक्ति 31 साल का है और हाल ही में ये दोनों व्यक्ति यूएई से लौटे हैं, जो मंकीपॉक्स से संक्रमितपाए गए हैं। इन दोनों मामलों में से किसी के भी यौन संपर्क के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, 35 साल के व्यक्ति के इतिहास की बात करें तो उसने बताया है कि उसके दोस्त की स्किन पर इस तरह के रैशेज हुए थे, जिसके संपर्क में आने से उसे मंकीपॉक्स हुआ था।