साल के शुरुआत में ही कर्नाटक पर मंकी फीवर का कहर

कर्नाटक में अब तक मंकी फीवर यानी क्यासनूर फॉरेस्ट डिजीज से मरने वालों की संख्या पांच बताई जा रही है, जबकि पंद्रह लोगों के ब्लड सैंपल पॉजीटिव आए हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 7, 2019 11:47 AM IST

क्यासनूर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) या मंकी फीवर से कर्नाटक के शिवमोगा जिले के सागर तालुक में 5 लोगों की मौत की खबर आ रही है। चार जनवरी तक अरलागोडु गांव से 15 मामले मंकी फीवर पॉजीटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अब तक आसपास के 7 गांवों के 2000 से अधिक ग्रामीणों को इस बीमारी से बचाव के लिए टीका लगाया है।

यह भी पढ़ें - कैंसर से बचना है तो मोबाइल की जगह इस्तेमाल करें लैंडलाइन फोन

स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक डॉ. प्रभाकर के अनुसार मंकी फीवर के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इस बीमारी से ग्रसित ज्यादातर लोग इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं। इस बार भी हम लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। हमनें 75 लोगों के ब्लड का सैंपल लिया है। जिसमें से केवल 15 पॉजिटिव पाए गए हैं।'

यह भी पढ़ें - जयपुर में आए नए मामलों के साथ ही डराने लगा है जीका वायरस, इसके बारे में जानना है जरूरी

हालांकि अरलागोडु गांव के अधिकारियों ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि अगर समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया होता तो मौतों को रोका जा सकता था। अरलागोडु निवासियों का कहना था कि, 'मौतों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी इस मामले को और गंभीरता से ले सकते थे। जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्‍होंने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।'

यह भी पढ़ें - अगर कांपते हैं हाथ, तो हो जाएं सावधान

उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों को मंकी फीवर का टीका लगाया गया था, उनमें भी लक्षण दिखने लगे हैं। बुखार, उल्टी, दस्त और रक्तस्त्राव मंकी फीवर के लक्षण हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इससे निपटने की अच्छी व्यवस्था नहीं है। निवासियों का यह भी आरोप है कि, 'मणिपाल या बेंगलुरु केएमसी में ब्लड के सैंपल भेजे जा रहे हैं और परिणाम में देरी के कारण इलाज में भी देरी हो रही हैं।'

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source