Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना के कम होते ही केरल में आया मंकी फीवर, प्रशासन ने की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

अगर आप दक्षिणी भारत में रहते हैं तो आपको ऐसी बीमारियों के बारे में पता होना चाहिए। अभी केरल में इसका एक ही केस देखने को मिला है.

कोरोना के कम होते ही केरल में आया मंकी फीवर, प्रशासन ने की लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

Written by Atul Modi |Published : February 11, 2022 6:30 PM IST

केरल में पिछले साल कोविड की काफी खतरनाक और भयानक लहर देखने को मिली थी जोकि अब भाग्यवश कम होती जा रही है। लेकिन जैसे ही कोविड के केसों में कमी आई तो केरल के वायनाड में मंकी फीवर का पहला केस देखने को मिल गया। इस फीवर के पहले मरीज एक 24 साल के पुरुष हैं। यह क्यानासुर फॉरेस्ट डिजीज से संक्रमित हुए थे और इसे ही मंकी फीवर भी कहा जाता है। इस मौसम में यह फीवर अधिक फैलने के कारण प्रशासन ने पहले से ही पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। डॉक्टर के मुताबिक संक्रमित मरीज की तबियत अभी स्थिर है और इसके अलावा और कोई केस देखने को नहीं मिला है।

मंकी फीवर के बारे में जान लें यह बातें

यह एक टिक बॉर्न वायरल होमोरहाजिक फीवर है जोकि मौसमी होता है और यह भारत के दक्षिणी भाग में फैलता है। यह बीमारी येलो फीवर और डेंगू परिवार से ही संबंधित है। यह वायरस बंदरों में पाया जाता है और उनसे इंसानों में फैलता है।

कैसे फैलता है या फीवर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक संक्रमित टिक जब मानवों के संपर्क में आ जाते हैं या ऐसा पशु उन्हें काट लेता है तो मनुष्य भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। यह पशु एक इंसान के सिवा अन्य व्यक्ति में यह संक्रमण नहीं फैला सकते हैं इसलिए इसका ट्रांसमिशन एक से दूसरे में नहीं होता है जो थोड़ी राहत की खबर है।

Also Read

More News

इस फीवर का सबसे अधिक रिस्क किसे होता है?

यह वायरस जंगलों में पाए जाने वाले जानवरों में अधिक होने के कारण जो लोग आदिवासी या जंगली इलाकों में रहते हैं उन्हें होने का अधिक खतरा रहता है। या फिर अगर यह जानवर शहरों में जा कर वहां किसी को काट लेते हैं तो उन्हें भी इस बीमारी का खतरा हो सकता है।

मंकी फीवर के लक्षण

मंकी फीवर भारत के बहुत से क्षेत्रों में नहीं देखने को मिलता है। कोविड भी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है इसलिए आपको इस फीवर के लक्षण अच्छे से पता होने चाहिए ताकि आप जान सकें कि आप किस बीमारी से संक्रमित हैं और फिर उससे ठीक होने के लिए उपचार शुरू करवा सकें। आइए जानते हैं

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके लक्षण

  • शरीर के तापमान में एकदम से उछाल होना। बुखार होने के साथ साथ ठंड महसूस होना।
  • सिर दर्द होना।
  • मसल्स में दर्द होना।
  • थकान होना।
  • कमर में दर्द होना।
  • हाथ और पैरों में सूजन होना।
  • सूखी खांसी होना।

About the Author

... Read More