Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Molnupiravir: एंटी-वायरल दवा (antiviral drug) मोलनुपिरवीर को कोविड हल्के से मध्यम लक्षण वाले COVID-19 रोगियों के इलाज के लिए इमरजेंसी यूज के लिए जल्दी ही अनुमति मिल सकती है। फार्मा कम्पनी मर्क (Mercks) द्वारा उत्पादित इस दवा मोलनुपिरवीर (Merck's antiviral pill Molnupiravir) को कोविड संक्रमित मरीजों को आपातकालीन उपयोग दिए जाने की अनुमति आनेवाले कुछ ही दिनों में मिल सकती है। कोविड स्ट्रैटजी ग्रुप, सीएसआईआर के अध्यक्ष डॉ. राम विश्वकर्मा (Dr. Ram Vishwakarma, Chairman of the Covid Strategy Group, CSIR) ने मीडिया को यह जानकारी दी। बता दें कि कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित ऐसे लोग जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है उनके इलाज के लिए यह दवा उपयोगी होने के दावे किए जा रहे हैं और इसीलिए इसे इमरजेंसी यूज (emergency use in covid-19 infection) के इस्तेमाल के लिए अनुमति मिल सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावाला फाइजर (Pfizer) द्वारा उत्पादित एक और दवा पैक्सलोविड (Paxlovid) को भी अनुमति का इंतज़ार है हालांकि, इस गोली को मंज़ूरी मिलने में थोड़ा और समय भी लग सकता है। डॉ. राम विश्वकर्मा ने कहा कि, इन 2 नयी दवाइओं के आ जाने से बहुत फर्क पड़ेगा। जैसा कि अब कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के खात्मे की तरफ हम बढ़ रहे हैं ऐसे में ये दवाइयां वैक्सीनेशन की तरह ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।
इन दोनों टैबलेट्स को मंज़ूरी मिलने के बाद कोविड रोगियों के इलाज (treatment of covid-19 infection) में बहुत बड़ी सहूलियत हो सकती है। डॉ. विश्कर्मा ने कहा कि " ये दोनों दवाएं विज्ञान द्वारा वायरस के ताबूत में अंतिम कील साबित हो सकती हैं।" उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मोलनुपिरवीर (Molnupiravir) हमारे लिए जल्द ही उपलब्ध होगी. पांच कंपनियां दवा निर्माता के साथ काम रही हैं। मुझे लगता है कि किसी भी दिन हमें इसके उपयोग की मंजूरी मिल जाएगी।