कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख रुपए का फंड देगी मोदी सरकार, साथ में मिलेगा 5 लाख का बीमा और मासिक स्टाइपेंड

केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस से प्रभावित बच्चों की देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बड़ी पहल की है जिसके तहत कोरोनावायरस के कारण अनाथ हुए बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 4, 2021 10:12 PM IST

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में लाखों की जान गई, जिसके कारण हजारों बच्चे अनाथ हो गए। अनाथ हुए बच्चों की देखभाल के लिए कुछ राज्यों ने आर्थिक मदद और उनके शिक्षा का जिम्मा उठाने का ऐलान किया था,  मगर अब केंद्र कि मोदी सरकार ने कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को 10 लाख रुपए और 5 लाख का बीमा के साथ मासिक स्टाइपेंड भी देगी। इस बात की जानकारी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है।

युवा, खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि, कोरोनावायरस से प्रभावित बच्चों की देखभाल के लिए उठाए गए कदमों के तहत 18 साल तक के बच्चों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत ₹500000 का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा और इसके प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा।
ट्वीट में यह भी कहा गया है कि, पीएम केयर्स द्वारा उन बच्चों को मदद प्रदान की जाएगी जिन्होंने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों या दत्तक माता-पिता को कोविड-19 की वजह से खो दिया है ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा और 23 साल के होने पर ₹1000000 का फंड मिलेगा।
यह योजना पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन डॉट इन (pmcaresforchildren.in) पर ऑनलाइन उपलब्ध है। गौरतलब है कि किशोर न्याय अधिनियम संकट की स्थिति में बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source