Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के अंतर्गत मिलने वाले लाभ का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसके तहत इलाज और सर्जरी के लिए अब 20 से 400% ज्यादा धन उपलब्ध कराया जाएगा। म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) के ऑपरेशन को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद कई लोगों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे। मगर इसकी दवाई और उपचार महंगे होने के कारण तमाम गरीब परिवारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने ब्लैक फंगस को भी इस योजना के दायरे में ला दिया है।
नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) कैसी हो डॉक्टर आर एस शर्मा के अनुसार, कई ऐसी बीमारियां हैं जिनको आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का काम किया गया है, जिन रोगों को इसमें शामिल किया गया है वाह इस प्रकार हैं:
इन सबके अलावा आईसीयू और वेंटिलेटर का दायरा 100%, बिना वेंटीलेटर वाले आईसीयू को 136%, एचडीयू के रेट्स में 22% और रूटीन वार्ड के कवर में 17% तक बढ़ोतरी की गई है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार लाभार्थियों को बीमा कंपनी के द्वारा 1669 प्रोसीजर का कवर देती है। इनमें 1080 सर्जिकल हैं जबकि 558 मेडिकल हैं। हालांकि वर्ष 2018 में जब आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई थी तब इसमें 1393 प्रोसीजर ही कवर होते थे। आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 74 लाख परिवारों के 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिलता है। इस योजना के तहत हर साल 500000 तक रुपयों का इलाज किसी भी अस्पताल में निशुल्क कराया जा सकता है।