Yoga with Modi : भारत लॉकडाउन में पीएम मोदी हेल्दी और फिट रहने के लिए कर रहे हैं योग, आप भी देखें वीडियो

भारत में लॉकडाउन की वजह से लोग खुद के फिटनेस का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी भी अपनी फिटनेस रूटीन को भारत की जनता के साथ साझा किया है। पीएम मोदी ने योग को महत्व देते हुए 3डी एनिमेटेड वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें आप उन्हें योग करते देख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 30, 2020 4:39 PM IST

Yoga with Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अक्सर ही योग (Yoga) को समाज, देश, दुनिया और लोगों को जोड़ने की शक्ति कहा है। उनके अनुसार, योग व्यक्ति, परिवार, समाज, देश, विश्व और संपूर्ण मानवता को जोड़ता है। आज पूरे विश्व ने योग को अपना लिया है। जब से देश और दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर बरपा है, लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। मोदी जी ने जब से देश को कोरोना से बचाने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown in india) की घोषणा की है, तब से लोग अपने घरों में रहकर किसी ना किसी तरीके से अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। कोई तरह-तरह का खाना बना रहा है, तो कोई किताबें पढ़ रहा है, कुछ लोग घर का काम कर रहे हैं, तो कुछ फिनटेस (Modi fitness in lockdown) फ्रीक लोग वर्कआउट, एक्सरसाइज अपने घरों में ही कर रहे हैं। पीएम मोदी ने योग को महत्व दिया है, ताकि वो खुद को स्वस्थ रख सकें।

Anil Kapoor Fitness: कोरोना वायरस की वजह से घर में बंद हैं अनिल कपूर और उनके फिटनेस ट्रेनर, अनिल ने कहा वर्कआउट पर कोई छूट नहीं

वर्कआउट, एक्सरसाइज या फिर योग इसलिए भी जरूरी है ताकि आप इस मुश्किल घड़ी में खुद को मेंटली और फिजिकली हेल्दी रख सकें। तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से बचे रहें। आजकल प्रधानमंत्री भी अपने घर में रहकर योग का अभ्यास (Yoga with Modi in lockdown) कर रहे हैं, ताकि वह खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रख सकें। मोदी ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग करते नजर आ रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस रुटीन शेयर किया है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर योग आसनों का अभ्यास करते हुए 3 डी एनिमेटेड वीडियो साझा किया है। मोदी ने कहा कि वह लॉकडाउन के दौरान (Modi fitness routine in lockdown) अपनी फिटनेस दिनचर्या के बारे में पूछे गए सवालों के बदले अपने योग वीडियो (Modi yoga video) को शेयर कर रहे हैं। Fitness tips: कोरोना वायरस की वजह से नहीं जा पा रहे जिम? इन एक्सरसाइज से घर में ही खुद को रख सकते हैं फिट

मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मन की बात #MannKiBaat के दौरान, किसी ने मुझसे सवाल किया था कि मैं लॉकडाउन के समय अपनी फिटनेस का ख्याल कैसे रखता हूं। तभी मैंने अपने योग वीडियो को साझा करने के बारे में सोचा। मुझे उम्मीद है कि आप भी नियमित रूप से योग का अभ्यास करना शुरू करेंगे"।

उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, 'ना तो मैं कोई फिटनेस एक्सपर्ट हूं और ना ही मेडिकल एक्सपर्ट। योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है और मैंने इसे काफी फायदेमंद पाया है। मुझे यकीन है कि आपमें से कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें आपको दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source