Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Moderna Covid-19 Vaccine को इमरजेंसी यूज़ के लिए अमेरिकी पैनल द्वारा मिली मंज़ूरी, फाइज़र के बाद अनुमति पाने वाली दूसरी वैक्सीन

अमेरिकी पैनल ने मॉडर्ना के कोविड-19 वैक्सीन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए हरी झंडी दे दी। यह अमेरिका में सामूहिक टीकाकरण के लिए फाइजर के बाद दूसरी वैक्सीन होगी। एक हफ्ते पहले, इसी पैनल ने फाइजर वैक्सीन के उपयोग को हरी झंडी दी थी। फाइजर वैक्सीन से टीकाकरण का काम अमेरिका में 14 दिसंबर से शुरू हुआ। (Moderna Covid-19 Vaccine update)

Moderna Covid-19 Vaccine को इमरजेंसी यूज़ के लिए अमेरिकी पैनल द्वारा मिली मंज़ूरी, फाइज़र के बाद अनुमति पाने वाली दूसरी वैक्सीन
Coronavirus Vaccination Update: 'वैक्सीन लगने के बाद बुखार और दर्द जैसे मामूली दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं'

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 18, 2020 11:24 AM IST

Moderna Covid-19 Vaccine: फार्मा कम्पनी मॉडर्ना द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन (Moderna Covid-19 Vaccine) को आपातकाल में इस्तेमाल के लिए एक महत्वपूर्ण मंज़ूरी मिल गयी है। यह मंज़ूरी अमेरिका के  एक हाई पावर वैक्सीन सलाहकार पैनल द्वारा दी गयी है। समाचार एजेंसी आईएएएनएस (IANS) के अनुसार, तकरीबन आठ घंटे की बहस के बाद, पैनल ने मॉडर्ना के कोविड-19 वैक्सीन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा आपातकालीन उपयोग (Emergency use) के लिए हरी झंडी दे दी। यह अमेरिका में सामूहिक टीकाकरण के लिए फाइजर (Pfizer) के बाद दूसरी वैक्सीन होगी। (Moderna Covid-19 Vaccine)

क्या अब इमरजेंसी में दी जा सकेगी मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन ?

सप्ताहभर पहले ही , इसी पैनल ने फाइजर वैक्सीन के उपयोग को हरी झंडी दी थी। फाइजर वैक्सीन से टीकाकरण का काम अमेरिका में 14 दिसंबर से शुरू हुआ। (Moderna Covid-19 Vaccine use in emergency update) मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को लगभग 5 बजे सलाहकार समिति ने वोट के लिए एक ही सवाल रखा -- उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर, क्या मॉडर्ना कोविड वैक्सीन 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में इस्तेमाल किया जा सकता है? पैनल के सदस्यों में से एक डॉ. पॉल ओफिट ने मॉडर्ना के टीके के बारे में कहा कि ये बात नहीं है कि हम सब कुछ जानते हैं, बात ये है कि क्या हमें इस वैक्सीन के बारे में पर्याप्त जानकारी है?

फाइज़र की वैक्सीन को भी मिल चुकी है मंज़ूरी

गौरतलब है कि, अगर एफडीए मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी देती है, तो यह अमेरिका में हरी झंडी पाने वाला दूसरा टीका बन जाएगा। फाइजर के मामले में, टीके को 9 घंटे की चर्चा के बाद पैनल ने 17-4 वोट से हरी झंडी दी थी। एक्सर्ट्स के मुताबिक, मॉडर्ना (ModernA) का टीका फाइजर (Pfizer Covid-19 Vaccine) के तकनीक--एमआरएनए (MRNA) पर ही आधारित है । इन टीकों के अंदर असली वायरस नहीं होता है और जो लोग टीका लेते हैं उन्हें वायरस इनफेक्ट नहीं कर सकता। वैक्सीन में एक जेनेटिक कोड होता है जो कोविड-19 वायरस की सतह पर स्पाइक प्रोटीन को पहचानने के लिए शरीर के इम्यून सिस्टम को प्रशिक्षित करता है और जब वायरस हमला करता है तो बचाव में मदद करता है।

Also Read

More News

(स्रोत --आईएएनएस)

Covid-19 Symptoms : कोविड-19 संक्रमण के लम्बे समय बाद दिखते हैं शरीर में ये 5 लक्षण, स्टडी में हुआ खुलासा

Covid-19 Vaccine Side Effects: कोरोना वैक्सीन लगाने के हो सकते हैं साइड-इफेक्ट्स, केंद्र सरकार ने राज्यों को दी तैयार रहने की चेतावनी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

 Telemedicine in India: कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने अपनाया टेलीमेडिसिन का तरीका, सर्वे का दावा, ऑनलाइन परामर्श ले रहे 46 फीसदी भारतीय