Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Covid-19 Vaccine update in Hindi: अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना (moderna corona vaccine update) ने घोषणा की कि वह अपने कोविड-19 वैक्सीन के वैश्विक लॉन्च की तैयारी कर रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को एक बयान में मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल के हवाले से बताया, "हम एमआरएनए-1273 (mrna-1273 moderna) के लॉन्चिंग के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं और हमने दुनियाभर की सरकारों के साथ कई आपूर्ति समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।"
बैंसेल के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन (Vaccine) एमआरएनए-1273 (mrna-1273 vaccine) के तीसरे चरण के अध्ययन के अलावा मॉडर्ना (moderna corona vaccine update) के पास अब दूसरे चरण के चार प्रोग्राम हैं। उन्होंने आगे कहा, "मॉडर्ना उच्चतम डेटा गुणवत्ता मानकों और कठोर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध है, हमने एमआरएनए-1273 को आगे बढ़ाने के लिए नियामकों के साथ काम करना जारी रखा है।"
गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को एमआरएनए-1273 के तीसरे चरण के अध्ययन ने विविध समुदायों के लगभग 37 प्रतिशत प्रतिभागियों के साथ 30,000 प्रतिभागियों पर इनरोल्मेंट पूरा किया था।
वहीं 14 जुलाई को द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित वैक्सीन (Vaccine in hindi) के पहले चरण के अंतरिम विश्लेषण से पता चला कि एमआरएनए-1273 ने सभी आयु वर्गों के लोगों पर अच्छी तरह से काम किया और सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ तेजी से काम किया।
MP Corona Cases: इंदौर से ज्यादा भोपाल में मिले कोरोना मरीज, 24 घंटे में 728 नए मरीज आए सामने