Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Moderna Vaccine for Children: दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) कैंपेन काफी तेजी से चल रहा है। अब तक बड़े-बुजुर्गों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन अब खबर आ रही है कि बच्चों पर भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है और यह ट्रायल कर रह ही अमेरिकी फार्मास्युटिकल और बायोटेक्बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना। इस कंपनी ने घोषणा की है कि शुरुआती प्रतिभागियों को एमआरएनए-1283 के चरण 1 के अध्ययन के दौरान कंपनी की अगली पीढ़ी (नेक्स्ट जेनरेशन) (Corona Vaccine for Children in Hindi) की कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) दी गई है। मॉडर्ना कंपनी (company Moderna) ने अपने एक बयान में कहा है कि यह खुराक लेने वाले अध्ययन के साथ पहला चरण एमआरएनए-1283 की सुरक्षा और प्रतिरक्षा क्षमता का आकलन करेगा।
मॉडर्ना कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बंसेल ने एक बयान में कहा है कि वह अपनी अगली पीढ़ी के कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट एमआरएनए-1283 के इस पहले चरण का अध्ययन शुरू करके प्रसन्न हैं। बंसेल ने कहा कि हमारे एमआरएनए प्लेटफॉर्म में हमारे निवेश ने हमें इस अगली पीढ़ी के वैक्सीन (Corona Vaccine for Children in hindi) उम्मीदवार को विकसित करने में सक्षम बनाया है, जो एक संभावित रेफ्रिजरेटर-स्टेबल वैक्सीन है, जो विकासशील देशों के लिए संभावित रूप से एक विस्तृत सीरीज के साथ ही आसान वितरण और प्रशासन की सुविधा प्रदान कर सकता है।
यह चरण 1 अध्ययन स्वस्थ वयस्कों को 2-खुराक सीरीज के रूप में दिए गए एमआरएनए-1283 वैक्सीन उम्मीदवार के तीन खुराक स्तर, 10 यूजी, 30 यूजी और 100 यूजी का मूल्यांकन करेगा। एमआरएनए-1283 को लेकर भविष्य के अध्ययनों में पूर्व टीकाकरण या सीरोपॉजिटिव के लिए बूस्टर खुराक (Moderna Vaccine for Children) के रूप में उपयोग करने के लिए और सीरोनेगेटिव व्यक्तियों के लिए एक प्राथमिक सीरीज के रूप में मूल्यांकन किए जाने की भी संभावना है।
स्रोत: (IANS Hindi)