मॉडर्ना की वैक्सीन 94 % प्रभावी, अमेरिका, यूरोपीय रेगुलेटर्स से कोरोना वैक्सीन के प्रयोग के लिए मांगी अनुमति

Moderna Covid-19 Vaccine: 2020 के अंत तक, मॉडर्ना को उम्मीद है कि उसके पास उपलब्ध एमआरएनए-1273 वैक्सीन का करीब 20 मिलियन डोज उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह वैश्विक स्तर तक 2020 तक 500 मिलियन से लेकर एक अरब डोज को तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 30, 2020 11:48 PM IST

Moderna Covid-19 Vaccine: मॉडर्ना इंक ने सोमवार को घोषणा करके कहा कि वह कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine in hindi) के आपातकालीन प्रयोग की इजाजत के लिए अमेरिकी और यूरोपीय नियामकों से अनुमति की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ रहा है। मॉडर्ना कोविड-19 वैक्सीन (Moderna Covid-19 Vaccine) 94 प्रतिशत तक प्रभावी है।

इससे बमुश्किल एक सप्ताह पहले फाइजर (Pfizer) और इसके जर्मन सहयोगी बायोएनटेक (Biontech) ने अमेरिकी नियामक के समक्ष स्वीकृति के लिए आवेदन दाखिल किया था। 2020 के अंत तक, मॉडर्ना को उम्मीद है कि उसके पास उपलब्ध एमआरएनए-1273 वैक्सीन का करीब 20 मिलियन डोज उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह वैश्विक स्तर तक 2020 तक 500 मिलियन से लेकर एक अरब डोज को तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है।

मॉडर्ना (Moderna Vaccine) ने यूएस नेशनल इंटिस्यूट ऑफ हेल्थ के साथ समझौता किया है और इस सप्ताहांत इसके अंतिम बैच का परिणाम आया, जिससे पता चला की यह वैक्सीन 94 प्रतिशत तक प्रभावी है।

मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में 30 दिनों तक रह सकती है सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस के टीके बनाने में जुटी 3 टीमों से करेंगे बात

चीनी वैज्ञानिकों का दावा, कोरोनावायरस भारत से होकर दुनिया भर में फैला, भारत के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावे को किया खारिज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source