Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Coffee and risk of cardiometabolic diseases: कॉफी और कैफिन वाले अन्य ड्रिंक्स (caffeine) का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो यह कई तरह की कार्डियोमेटाबॉलिक बीमारियों (cardiometabolic diseases) का रिस्क कम कर सकता है। यह कहा गया है एक नयी स्टडी में जिसके मुताबिक अगर संतुलित मात्रा में कॉफी जैसे ड्रिंक्स का सेवन किया जाता है तो इससे टाइप 2-डायबिटीज (type 2 diabetes), कोरोनरी हार्ट डिजिजेज ( coronary heart disease) और स्ट्रोक (stroke) जैसी बीमारियों का रिस्क कम होता है। यह रिसर्च एंड्रोक्राइन सोसायटी के जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म (Endocrine Society’s Journal of Clinical Endocrinology & Metabolism) में प्रकाशित किया गया।
रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने बताया कि रेग्यूलर्ली कॉफी पीने से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का रिस्क कमहो सकता है। बता दें कि, कार्डियोमेटाबॉलिक बीमारियां उम्र बढ़ने के साथ लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं और पब्लिक हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बनती जा रही हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, इन बीमारियों से बचाव के लिहाज से कॉफी का सेवन फायदेमंद (benefits of drinking coffee) साबित हो सकता है।
रिसर्च के प्रमुख लेखक और रिसर्चर चाओफु की (study’s lead author Chaofu Ke, M.D., Ph.D., of the Department of Epidemiology and Biostatistics, School of Public Health at Suzhou Medical College of Soochow University, in Suzhou, China.) ने बताया कि, दिन में 3 कप तक कॉफी पीने से 200-300 मिग्रा तक कैफीन प्राप्त होता है। इतनी ही मात्रा में कैफीन का सेवन करने सेलोगों में कार्डियोमेटाबॉलिक और मल्टीमॉर्बिडिटी (cardiometabolic multimorbidity) का रिस्क बढ़ जाता है।
इस स्टडी में कहा गया कि कॉफी ना पीने वाले लोगों की तुलना में जो लोग सीमित मात्रा में कॉफी (एक दिन में 3 कप तक कॉफी) पीते हैं उनमें कार्डियो मेटाबॉलिक बीमारियों का रिस्क 48.1% से 40.7% तक कम होता है।
प्रोफेसर की और उनके साथियों (Ke and his colleagues) ने यूके बायोबैंक (UK Biobank) की एक स्टडी के परिणामों का अध्ययन किया, जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों पर रिसर्च की गयी। इस स्टडी में 37 से 73 साल के लोगों की डाइट संबंधी आदतों का विश्लेषण किया गया। ऐसे लोग जो मॉडरेट मात्रा में कॉफी और कैफीन का सेवन करती हैं, उनमें कार्डियोमेटाबॉलिक बीमारियों का रिस्क कम देखा गया।