... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 3, 2018 1:19 PM IST
जीने की आस में प्रतिबंधित दवा का इस्तेमाल कर जेल जाने को भी हैं तैयार।
पूर्व प्लेबॉय मॉडल ब्रेन कैंसर का इलाज भांग के तेल से करवा रहीं हैं। कुछ वर्ष पूर्व उन्हें अपने मस्तिष्क में दो ट्यूमर का पता चला। डॉक्टर ने उन्हें कीमोथेरेपी करवाने की सलाह दी। पर इससे होने वाले साइड इफैक्ट के कारण उन्होंने इससे इनकार कर दिया और अब भांग के तेल से कैंसर का इलाज करवाने की कोशिश कर रहीं हैं।
नहीं करवाना चाहतीं थीं कीमो
34 वर्षीय मॉडल केरी पार्कर ने एक साक्षात्कार में यूके डेली मिरर को बताया कि 2013 के अंत में उन्हें मस्तिष्क में ट्यूमर के बारे में पता चला। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी के साथ ही कीमोथेरेपी की भी सलाह दी। परंतु वे कीमोथेरेपी से होने वाले दुष्प्रभावों के कारण इसे इलाज के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहती थीं। वे कहती हैं, मेरे डॉक्टर चाहते थे कि इलाज के लिए मैं कीमो के कम से कम 10 से 12 साइकल लूं। परंतु यह भी ट्यूकर के दोबारा न लौटने की गारंटी नहीं थी। इसलिए मैंने इस विकल्प को नहीं चुना। "मैं पिछले कुछ वर्षों में कड़ी मेहनत कर रही हूं। मैं मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट के लिए प्रशिक्षण दे रही हूं, और मेरा स्वास्थ्य भी बेहतर है। ऐसे में जब डॉक्टर मुझे ऐसे किसी इलाज के बारे में सुझाते हैं जो मुझे बीमार कर देगा, तो मुझे इसका मतलब समझ में नहीं आता। मैं नहीं चाहती कि कीमो के कारण मेरे बाल निकल जाएं, या मेरा चेहरा रेडियोथेरेपी से जला दिया जाए।
यह भी पढ़ें – बढ़ती उम्र में एसप्रिन लेना हो सकता है खतरनाक
तैयार हूं जोखिम के लिए
केरी कहती हैं, " मैं एक मॉडल अकादमी चलाती हूं और इसमें हर रोज लोगों को ट्रेंनिंग देती हूं। मैं न्यूट्रीशियनिस्ट के तौर पर भी काम कर रही हूं और नहीं चाहती कि कैंसर के कारण मेरा काम प्रभावित हो। कैनबिस ऑयल (भांग के तेल) ने कई अन्य लोगों को कैंसर से मुक्ति दिलाई है। मैं भी इसमें विश्वास करने के लिए तैयार हूं। मैं जानती हूं कि हमारे यहां यह प्रतिबंधित है, फिर भी मैं कल्पना नहीं कर सकती कि कोई न्यायाधीश एक लड़की को इसलिए दोषी ठहराएगा कि वह अपनी जान बचाने के लिए एक प्रतिबंधित औषधि का इस्तेमाल कर रही है। मैं इसके जोखिम जानती हूं और इसके लिए तैयार हूं।"
यह भी पढ़ें - नॉन स्टिक बर्तनों का करते हैं इस्तेमाल, तो यह भी जान लें
स्पेन से कर रहीं हैं आयात
यूके में केनबिस ऑयल प्रतिबंधित है, जिसे टीएचसी भी कहा जाता है। इसलिए केरी पार्कर इसे स्पेन से आयात कर रही हैं, जहां यह कानूनी रूप से वैध है। वे कहती हैं कि मैं जानती हूं कि इस दवा का इस्तेमाल करने पर मुझे जेल में भी डाला जा सकता है पर सचमुच मुझे इस पर विश्वास है कि मुझे यह जीने का एक मौका और दे सकता है। हालांकि इसके साइड इफैक्ट भी मुझे महसूस होने लगे हैं। जिनमें चक्कर आना, कम रक्तचाप और हृदय गति में वृद्धि आदि शामिल हैं।