Mixing And Matching COVID-19 vaccines: 2 अलग वैक्सीन मिक्स कर लोगों को लगाना नहीं है खतरे से खाली, WHO की चेतावनी

कई देशों में वैक्सीन की खुराक की किल्लत की समस्या भी आयी जिससे, निपटने के लिए कॉकटेल वैक्सीन का सहारा लेने की सुझाव दिया गया। लेकिन, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस तरीके के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। (Mixing And Matching COVID-19 vaccines)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 13, 2021 3:17 PM IST

Mixing And Matching COVID-19 vaccines: कोरोना वायरस से सुरक्षा देने के लिए दुनियाभर में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ऐसे में अधिकतर लोगों तक इस वैक्सीन को पहुंचाने से जुड़ी कुछ मुश्किलें भी सामने आ रही हैं। कई देशों में वैक्सीन की खुराक की किल्लत की समस्या भी आयी जिससे, निपटने के लिए 'कॉकटेल वैक्सीन' (Cocktail Vaccine) का सहारा लेने की सुझाव दिया गया। कॉकटेल वैक्सीन के इस तरीके में 2 अलग-अलग कम्पनी की वैक्सीन मिक्स  (Mixing Vaccine) की जाती है, जिसका अर्थ है कि टीका लेने वाला व्यक्ति 2 अलग-अलग कम्पनियों की 2  खुराकें ले सकता है।  लेकिन, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस तरीके के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। (Mixing And Matching COVID-19 vaccines in Hindi)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन के मिक्सिंग और मैचिंग का तरीका नुकसानदायक साबित हो सकता है। सोमवार को WHO की तरफ से बोलते हुए मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन (WHO's chief scientist Soumya Swaminathan) ने कहा कि,  अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनायी गयी वैक्सीन का इस्तेमाल टीके की पहली और दूसरी खुराक के तौर पर करना एक खतरनाक ट्रेंड (dangerous trend) है। WHO की तरफ चेतावनी देते हुए कहा गया कि,  इस प्रकार वैक्सीन की मिक्सिंग के क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं  इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

क्यों अलग-अलग वैक्सीन के टीके लेना हो सकता है नुकसानदायक ?

स्वामीनाथन ने एक ऑनलाइन ब्रिफिंग के दौरान यह बात कही, ' हमसे बार-बार यह पूछा जा रहा है कि अगर किसी व्यक्ति ने  वैक्सीन की एक डोज ली है और जब उन्हें दूसरी खुराक लेनी होगी तो उन्हें किस दूसरी कम्पनी की वैक्सीन का चयन करना चाहिए।  यह एक खतरनाक चलन है।  क्योंकि हमारे पास अभी तक वैक्सीन की मिक्सिंग और मैचिंग के बाद उससे प्रभावों और दुष्प्रभावों के बारे में पुष्टि करने के लिए  कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।' (Mixing And Matching COVID-19 vaccines)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source