Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर है, हर छोटे से छोटे रोल में जान डालने वाले दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन 3 अगस्त की शाम को हुआ है और उनके दामाद ने फेसबुक पोस्ट से जरिए इस खबर की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक शाम के समय उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। खबरों की मानें तो दिवंगत एक्टर मिथिलेश को कुछ ही दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद वे अपने होमटाउन लखनऊ में शिफ्ट हो गए थे, ताकि अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रख से। 3 अगस्त को शाम के समय उनकी हालत बिगड़ने लगी और सीने में दर्द होने लगा तो उनको अस्पताल में ले जाया गया और वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
कैसे पता लगाएं दिल की बीमारियों का
सीने में दर्द होना दिल की बीमारियों का सबसे प्रमुख लक्षण माना जाता है, लेकिन हर बार सीने का दर्द जरूरी नहीं है कि वह दिल के दौरे का ही संकेत हो। इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि समय-समय पर अपने हृदय की जांच कराते रहें और दिल की बीमारी से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से बात करें। जिन लोगों को परिवार में किसी को पहले दिल से संबंधित कोई बीमारी है और आपको संबंधित लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।