अधिक मात्रा में फाइबर खाना हो सकता है नुकसान दायक इसीलिए रखें इन 4 बातों का ध्यान

फाइबर खाते समय इन बातों का ख्याल रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2018 11:55 AM IST

फाइबर युक्त भोजन अच्छे पाचनतंत्र के लिए बेहतरीन है लेकिन वहीं अगर अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन किया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। दरअसल फाइबर खाने को लेकर ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब आपको पता होना चाहिए। क्योंकि बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि शरीर के लिए कितनी मात्रा में फाइबर की जरूरत होती है। फाइबर खाते समय इन बातों का ख्याल रखें-

1) भोजन में फाइबर की मात्रा अचानक से ना बढ़ाएं

अचानक ज्यादा फाइबर खाने से आपकी गैस्ट्रिक हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे पेट की ऐंठन, ब्लोटिंग, गैस और डायरिया की समस्या हो सकती है। क्योंकि इन्हें पचाना मुश्किल हो सकता है। कई मामलों में ज्यदा फाइबर से आपकी आंतें ब्लॉक हो सकती हैं। शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए एक हेल्दी रेसिपी ब्रोकोली का सूप

2) फाइबर के साथ पानी नहीं पीना

डॉक्टर शेट्टी के अनुसार, बेशक घुलनशील फाइबर आपके लिए अच्छे होते हैं लेकिन इन्हें अवशोषित होने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको कब्ज, पेट में बेचैनी, और पाचन की समस्या हो सकती है। 4 टिप्स जो ज़्यादा खाने से और मोटापे से बचाएंगी आपको !

3) फाइबर के साथ अन्य पोषक तत्वों को भी करें भोजन में शामिल

वजन कम करने वाले कुछ लोग फाइबर पाने के लिए केवल फल-सब्जियों का सेवन करने लगते हैं। इससे पानी का वजन तो कम हो सकता है लेकिन शरीर में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट की कमी हो सकती है। अन्य पोषक तत्वों की अनदेखी से आपको पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए ऐसी चीज खाएं जिसमें फाइबर के साथ कार्बोहाइड्रेट भी हो लेकिन ज्यादा फैट और प्रोटीन ना हो जैसे सलाद ग्रीन और गेहूं का ब्रेड।

4) दस्त या कब्ज में फाइबर खाना

दलिया, सेम, बेरी और नट्स जैसे खाद्य पदार्थों में फाइबर को घुलनशील फाइबर कहा जाता है क्योंकि वे बहुत सारे पानी को अवशोषित करते हैं। घुलनशील फाइबर के कार्यों में से एक मल को नरम करके और बाउल मूवमेंट्स को आसान बनाना है। लेकिन समस्या तब होती है जब दस्त के दौरान खाया जाता है। जाहिर है इस स्थिति में फाइबर खाने से बाउल मूवमेंट्स ज्यादा बेहतर हो जाएगा और आपको ज्यादा दस्त होंगे। जबकि अघुलनशील फाइबर आपके पेट में जमा हो जाते हैं। ऐसी चीजें खाना और पचाना दोनों मुश्किल होता है इसीलिए सही फाइबर का चुनाव करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source