... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 20, 2017 2:15 PM IST
ट्विटर मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के लिए बधाई संदेशों से भरा हुआ है। मानुषी इस साल चीन में हुए इस आयोजन में दुनिया भर की लगभग 137 प्रतियोगियों को हराकर भारतीय खूबसूरती को सम्मान दिलाया और यह खिताब जीत लिया। जहां पूरी दुनिया पर इस बड़ी जीत पाने के लिए भारतीय प्रतिभाओं की प्रशंसा की जा रही है और अगर आपको लग रहा है कि इसमें खास क्या है, तो हम बताते हैं 4 वजहें, जो साबित करेंगी कि क्यों मानुषी छिल्लर भारत की सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं और कैसे उन्होंने बाकी प्रतियोगियों के बीच अपनी जगह बनायी और बन गयी मिस वर्ल्ड 2017
1. अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें: 20 वर्षीय लड़की मानुषी, हरियाणा, भारत से है, उसने मेडिसिन की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने तीसरे वर्ष में थी जब उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया और सौंदर्य प्रतियोगिता में नामांकन भेजा। उनका लक्ष्य एक हार्ट सर्जन बनना है और वह इस छोटे ब्रेक के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखने की योजना बना रही हैं।
2. किसी हॉबी को अपनाएं : डॉक्टरों के एक परिवार से होने के साथ मानुषी, एक प्रशिक्षित कुचीपुडी नर्तक है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में इस पारंपरिक भारतीय नृत्य को सीखना शुरू कर दिया था। अपने खाली समय में, वह आराम करने के साथ स्विमिंग करती हैं। इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि वह इतनी फिट और स्वस्थ क्यों है?
3. वह महिलाओं के कल्याण के कार्यों से भी जुड़ी हैं: कई लोग नहीं जानते कि मिस वर्ल्ड पेजेंट के तहत मानुषी मेंस्ट्रुअल हाइजिन के एक प्रोजेक्ट को सपोर्ट भी कर रही हैं। इस पहल के तहत, (जिसका शीर्षक है-शक्ति), मानुषी ने भारत के लगभग 20 गांवों में जागरूकता फैलाई।
4. ब्यूटी विथ ब्रेन का बेहतरीन उदाहरण: आपकी बुद्धि आपको किस स्तर तक ले सकती है मानुषी छिल्लर उसी का एक उदाहरण हैं। फाइनल राउंड में अपने स्मार्ट जवाबों के साथ वह जीत गयीं। जब उनसे पूछा गया कि 'कौन सा प्रोफेशन को सबसे ज़्यादा वेतन मिलना चाहिए है और क्यों?', तो उन्होंने जवाब दिया- "एक मां सर्वोच्च सम्मान की हकदार हैं। यह सिर्फ नकदी के बारे में नहीं बल्कि प्यार और सम्मान भी है, जो आप किसी को देते हैं। मेरी मां एक बहुत बड़ी प्रेरणा रही है। मुझे लगता है कि मां का कर्तव्य ही वह चीज़ है जिसे सबसे बड़ी तनख्वाह या सम्मान मिलना चाहिए।" आप ही बताएं, ऐसा जवाब सुनने के बाद आप तालियां बजाने के अलावा और क्या कर सकते हैं!
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Twitter/Manushi Chillar
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.