स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोविड रोगियों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोनावायरस के छह प्रतिशत से ज्यादा रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है, जिसमें से 3.69 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए, 2.17 प्रतिशत आईसीयू बेड (ऑक्सीजन के साथ), 0.36 प्रतिशत वेंटिलेटर सपोर्ट (ऑक्सीजन के साथ) के लिए है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 15, 2020 10:01 PM IST

भारत में कोरोना के मामले (Corona cases in india) भयानक स्तर पर अब बढ़ रहे हैं। प्रति दिन यहां 90 हजार से भी ऊपर कोरोना से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 49,30,236 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज लगभग 10 लाख हैं। अब तक 80,776 लोगों की मौत और 38,59,399 लोगों का उपचार हो चुका है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन (Medical Oxygen) की कोई कमी नहीं है। हॉस्पिटल में भी इलाज की सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश के पास हजारों मीट्रिक टन सरप्लस ऑक्सीजन (Oxygen for covid-19 patients in hindi) है।

कोरोना के 6 % से ज्यादा रोगियों को ऑक्सीजन की जरूरत

मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोनावायरस के छह प्रतिशत से ज्यादा रोगियों को ऑक्सीजन (medical oxygen) की आवश्यकता है, जिसमें से 3.69 प्रतिशत ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए, 2.17 प्रतिशत आईसीयू बेड (ऑक्सीजन के साथ), 0.36 प्रतिशत वेंटिलेटर सपोर्ट (ऑक्सीजन के साथ) के लिए है।

एक प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर ऑक्सीजन की निश्चित ही कोई कमी नहीं है, बल्कि 1900 मीट्रिक टन का सरप्लस है। यह समस्या तब आती है, जब फैसिलिटी लेवल, पर आपके पास इंवेंट्री मैनेजमेंट नहीं होता।"

भूषण ने कहा कि देश के पास 6900 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन (Oxygen for covid-19 patients) करने की क्षमता है। कोविड-19 रोगी (Covid-19 patients in hindi) और गैर-कोविड आवश्यक सेवाओं को मिलाकर रोजाना उपयोग में 2800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्रयोग में लाई जाती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, कोरोनावायरस से लड़ाई अभी जारी रहेगी

कोरोना के मरीजों में दिखा एक और चौंका देने वाला लक्षण, अचानक प्लेटलेट्स की संख्या होने लगी कम

Covid-19 Live Updates: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 49,30,236, अब तक 80,776 लोगों की मौत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source