Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

New Guidelines For Schools: दिल्ली-NCR में हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूलों के दिए गए नये निर्देश, बच्चों के लू और गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों को करने होगे ये इंतजाम

इन गाइडलाइंस में स्कूलों की टाइमिंग्स बदलने और बच्चों के लिए स्कूल में  प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए ज़रूरी इंतजाम करने की सलाह दी है। (New Guidelines For Schools Amid Heatwave )

New Guidelines For Schools: दिल्ली-NCR में हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूलों के दिए गए नये निर्देश, बच्चों के लू और गर्मी से बचाने के लिए स्कूलों को करने होगे ये इंतजाम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 12, 2022 11:46 AM IST

New Guidelines For Schools Amid Heatwave: बढ़ती गर्मी और लू यानि हीटवेव की चेतावनी के बीच (heatwave warning for Delhi) दिल्ली में स्कूलों के लिए नयी गाइडलाइंस जारी की गयी हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गयीं इन गाइडलाइंस में स्कूल जाने वाले बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस नियामवली में कहा गया है कि गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए बच्चों के  स्कूलों की टाइमिंग्स में बदलाव किए जाए। साथ बच्चों के लिए स्कूल में पेय जल और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए ज़रूरी इंतजाम करने की सलाह दी है। (New Guidelines For Schools Amid Heatwave In Hindi)

गर्मियों में बच्चों को हीटवेव से सुरक्षित रखने के लिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय की नयी गाइडलाइंस में बच्चो को गर्मी से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने और स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। इन गाइडलाइंस के अनुसार,

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • स्कूलों को सुबह जल्दी खोला जाए और दोपहर होने से पहले बंद कर दिया जाए।
  • स्कूल की अवधि या घंटे कम किए जाएं।
  • बच्चों को स्कूल जाने और घर पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली बसों और वैन में भीड़-भाड़ बढ़ने से रोकने के प्रयास किए जाएं।
  • बसों और वैन में बच्चों के लिए पीने की पानी का इंतजाम किया जाए।
  • परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को गर्मी और लू से सुरक्षित रखने की व्यवस्थाएं की जाएं।
  • परीक्षा सेंटर में पंखे लगाए जाएं और बच्चों के लिए साफ पीने के पानी की  व्यवस्था की जाए।

पेरेंट्स के लिए निर्देश

  • बच्चों के माता-पिता को भी कुछ सुझाव दिए गए हैं जिसके अनुसार
  • लू के मौसम में बच्चों को बस या वैन से भेजने की बजाय उन्हें स्कूल ले जाने और स्कूल से ले आने के इंतजाम खुद करें।
  • बच्चों को पानी की बोतल साथ रखने के लिए कहें।
  • उन्हें हमेशा घर का बना ताजा खाने के लिए दें।
  • माता-पिता बच्चों को टिफिन बॉक्स में ऐसी चीजें ना दें जो जल्दी खराब होती हैं या जल्दी सड़ जाती है। उन्हें घर का बना सादा, सुपाच्य और गर्म खाना पैक करके दें।

स्कूलों में हो किए जाएं प्राथमिक उपचार के इंतजाम

  • स्कूल में आने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में साफ पीने का पानी रखा जाए।
  • चक्कर या डिहाइड्रेशन की स्थितिमें बच्चों को पिलाने के लिए ओआरएस (ORS) के पैकेट्स रखे जाएं।
  • शिक्षक भी इस बात का ध्यान रखें कि वे बच्चों को संतुलित मात्रा में खाना खाकर आने और खाली पेट घर से ना निकलने के लिए प्रोत्साहित करें।